बाढ़ में डूबते-डूबते बचे रौशन आनंद, पीड़ितों को राहत सामाग्री बांटने गए थे! सामने आया वीडियो

ADVERTISEMENT

Bihar Flood Roshan Anand: बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री बांटने भागलपुर पहुंचे ज्ञान बिंदु कोचिंग सेंटर के संस्थापक रौशन आनंद एक हादसे में बाल-बाल बच गए. करीब 4 पिकअप राहत सामग्री के साथ पहुंची उनकी टीम नाव के जरिए बाढ़ में डूबे घरों तक मदद पहुंचा रही थी. इसी दौरान नाव अचानक आगे बढ़ गई और रौशन आनंद व उनके सहयोगी का संतुलन बिगड़ गया. खिड़की पकड़कर रौशन ने खुद को पानी में गिरने से बचाया.

Google CTA

बिहार में इन दिनों बाढ़ का कहर जारी है. राज्य के कई जिलों के लाखों लोग इस बाढ़ से प्रभावित हो चुके है और किसी तरह अपना गुजारा-बसारा कर रहे हैं. लोगों को राहत देने के लिए सरकार के साथ-साथ अब कई हस्तियां भी मदद करने के लिए आगे गई है. इसी कड़ी में फिजिक्स वाला के अलख पांडे भी राज्य के अलग-अलग जगहों पर जाकर बाढ़ पीड़ितों की मदद कर रहे थे. उनके बाद अब ज्ञान बिंदु कोचिंग सेंटर के संस्थापक रौशन आनंद सर भी बाढ़ पीड़ितों के मदद के लिए आगे गए है. बीते कल यानी मंगलवार को लगभग 4 पिकअप राहत साम्रागी के साथ रौशन आनंद और उनकी टीम भागलपुर के बाढ़ ग्रसित इलाके में पहुंचे.