बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन अपनी बेटी की डेब्‍यू फिल्म के लिए तलाश रहीं MP में लोकेशन, रायसेन पहुंच ये किया काम

Bhopal news:  फिल्म एक्ट्रेस रवीना टंडन को झीलों की नगरी भोपाल खूब भा रही है. जहां एक दिन पहले उन्होंने राजधानी में अपनी बेटी राशा का 18वां जन्मदिन मनाया. वहीं उन्होंने रायसेन के भोजपुर मंदिर पहुंचकर भगवान भोलेनाथ के दर्शन कर आशीर्वाद लिया है. भोजपुर पहुंचकर बेटी राशा की फ़िल्म की सफलता के लिए  प्रार्थना […]

ADVERTISEMENT

Bollywood actress Raveena Tandon was looking for a location in MP for her daughter's debut film, reached Raisen and did this work
Bollywood actress Raveena Tandon was looking for a location in MP for her daughter's debut film, reached Raisen and did this work
Google CTA

Bhopal news:  फिल्म एक्ट्रेस रवीना टंडन को झीलों की नगरी भोपाल खूब भा रही है. जहां एक दिन पहले उन्होंने राजधानी में अपनी बेटी राशा का 18वां जन्मदिन मनाया. वहीं उन्होंने रायसेन के भोजपुर मंदिर पहुंचकर भगवान भोलेनाथ के दर्शन कर आशीर्वाद लिया है. भोजपुर पहुंचकर बेटी राशा की फ़िल्म की सफलता के लिए  प्रार्थना भी की है. दरअसल रवीना रायसेन की तरफ अच्छी लोकेशन की तलाश में आई हुई थी. कई लोगों ने रवीना टंडन के साथ सेल्फ़ी भी ली. उन्होंने ट्वीटर पर कुछ फोटोज और वीडियो भी शेयर किए हैं.

बता दें कि रवीना टंडन की बेटी राशा और अजय देवगन के भांजे अमन देवगन प्रोड्यूसर-डायरेक्टर अभिषेक कपूर की फिल्म ‘आजाद’ से एक्टिंग की दुनिया में कदम रख रहे हैं. फिल्म की शूटिंग भी शुक्रवार से राजधानी में शुरू हो गई है. दोनों फिल्म ‘आजाद’ में मुख्य किरदार में हैं.

भोपाल के आसपास 20 दिन चलेगी शूटिंग
फिल्म की शूटिंग भोपाल और उसके आसपास की लोकेशन पर लगभग 20 दिनों तक चलने वाली है.  इस फिल्म में अजय देवगन भी केमियो करते नजर आएंगे. राशा ने फिल्म के लिए काफी पहले से तैयारी की है. ट्रेनिंग और ग्रूमिंग सेशन भी किए गए हैं. बेटी के जन्मदिन और बॉलीवुड में एक्टिंग में सक्सेस के लिए रवीना टंडन ने दिन में ईश्वर से दुआ मांगी है. इसके लिए वे भोजपुर के शिव मंदिर पहुंचीं. यहां विशेष पूजा अर्चना कर बेटी की सक्सेस और खुशी के लिए माथा टेका. इस दौरान रवीना टंडन की मैनेजर रीमा पंडित भी उनके साथ थीं. दिन में पूजा के बाद रवीना टंडन ने ग्रैंड पार्टी नाइट में ऑर्गेनाइज की थी. इसमें रवीना के परिवार के मेंबर्स और क्लोज फ्रेंड्स शामिल हुए हैं.

अजय देवगन के भांजे संग एक्‍टिंग डेब्‍यू
राशा फिल्म अभिनेता अजय देवगन के भांजे के साथ सीहोर में अपनी पहली फिल्म की शूटिंग करने जा रही हैं. शूटिंग एक महीने तक चलेगी. टंडन का इस साल भोपाल में यह पहला दौरा है. पिछले वर्ष नवंबर में वे यहां शूटिंग के लिए आई थीं. उन्होंने भोपाल में अपने खुशी के पलों का एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया था. वन विभाग ने पिछले साल दिसंबर में बालीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन को वाइल्डलाइफ का ब्रांड एंबेसडर बनाया है.

ये भी पढ़ें: धार: मुख्यमंत्री कन्यादान विवाह योजना में दी थी घटिया सामग्री, अब पुलिस ने लिया ये बड़ा एक्शन