Apple ने बदला ट्रेंड! नए iPhone के साथ पुराने मॉडल महंगे, जानें किसकी कितनी बढ़ी कीमत

ADVERTISEMENT

Google CTA
1

1/7

Apple ने अपने नए iPhone लॉन्च के साथ एक ऐसा फैसला लिया है, जिसने पुराने iPhone खरीदने की तैयारी कर रहे ग्राहकों को चौंका दिया है. कंपनी ने इस बार नए मॉडल्स की घोषणा के बाद पुराने iPhone की कीमतें घटाने के बजाय कई मॉडल्स को महंगा कर दिया है. कुछ मॉडल्स की कीमत में सीधे 30 हजार रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है. Apple ने बुधवार रात आयोजित अपने बड़े लॉन्च इवेंट में नए iPhone मॉडल्स पेश किए. कंपनी के इस कदम के बाद पिछले साल लॉन्च हुए iPhone 17 की कीमत में बड़ा बदलाव देखने को मिला है. iPhone 17 को पिछले साल 82,900 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था. अब इसकी कीमत बढ़ाकर 99,900 रुपये कर दी गई है. यानी बेस मॉडल की कीमत में 17 हजार रुपये का अंतर आया है. वहीं, इसके 512GB वेरिएंट की नई कीमत 1,24,900 रुपये हो गई है.

2

2/7

iPhone 17e भी हुआ 15 हजार रुपये महंगा
Apple ने iPhone 17e की कीमत में भी अच्छी-खासी बढ़ोतरी की है. यह फोन पहले 64,900 रुपये की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध था. अब इसकी कीमत 79,900 रुपये कर दी गई है. इस तरह iPhone 17e खरीदने वाले ग्राहकों को पहले के मुकाबले 15 हजार रुपये ज्यादा खर्च करने होंगे.
 

3

3/7

iPhone Air की कीमत में सबसे बड़ी बढ़ोतरी
पुराने मॉडल्स में सबसे ज्यादा कीमत बढ़ोतरी iPhone Air की हुई है. Apple का यह मॉडल अपने स्लिम डिजाइन के लिए जाना जाता है. iPhone Air को पहले 1,19,900 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था. अब इसकी कीमत 1,49,900 रुपये कर दी गई है. यानी इसकी कीमत में सीधे 30 हजार रुपये का इजाफा हुआ है.

4

4/7

iPhone 17 और नए Pro मॉडल की कीमत में अंतर
नई कीमतों के बाद पुराने और नए Pro मॉडल्स के बीच भी बड़ा अंतर देखने को मिल रहा है. iPhone 17 Pro की शुरुआती कीमत 1,34,900 रुपये है, जबकि नए iPhone 18 Pro की शुरुआती कीमत 1,64,900 रुपये बताई गई है. इसी तरह iPhone 17 Pro Max की शुरुआती कीमत 1,49,900 रुपये थी. नए iPhone 18 Pro Max की शुरुआती कीमत 1,79,900 रुपये रखी गई है.

5

5/7

iPhone 17 की कीमत बढ़ने से ग्राहकों को झटका
आमतौर पर Apple के नए iPhone लॉन्च होने के बाद पुराने मॉडल्स की कीमत में कटौती देखने को मिलती है. लेकिन इस बार स्थिति अलग है. iPhone 17 की कीमत में करीब 22 फीसदी तक की बढ़ोतरी हुई है. इस बदलाव का सीधा असर उन ग्राहकों पर पड़ेगा, जो नए मॉडल के बजाय पिछली पीढ़ी का iPhone कम कीमत में खरीदने की उम्मीद कर रहे थे.

6

6/7

iPhone 17 के स्पेसिफिकेशन्स भी जानिए
iPhone 17 में 6.3 इंच का LTPO Super Retina XDR OLED डिस्प्ले मिलता है. स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है.परफॉर्मेंस के लिए फोन में Apple का A19 चिपसेट दिया गया है, जिसे 3nm प्रोसेस पर तैयार किया गया है. यह डिवाइस वायरलेस चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है. 
 

7

7/7

iPhone 17 में डुअल रियर कैमरा सेटअप
फोटोग्राफी के लिए iPhone 17 में डुअल रियर कैमरा सिस्टम मिलता है. इसमें 48MP का प्राइमरी कैमरा और 48MP का सेकेंडरी कैमरा शामिल है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 18MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है. इस कैमरा सेटअप के साथ Apple ने फोन को प्रीमियम फोटोग्राफी और वीडियो एक्सपीरियंस के लिए तैयार किया है.