BSNL का 485 रुपये वाला प्लान पड़ रहा Jio-Airtel पर भारी, 72 दिन तक रोज मिलेगा 2GB डेटा

ADVERTISEMENT

Google CTA
1

1/6

अगर आप बार-बार रिचार्ज कराने से परेशान हैं और कम पैसे में लंबी वैलिडिटी वाला प्लान चाहते हैं, तो BSNL का 485 रुपये वाला रिचार्ज आपके काम का हो सकता है. इस प्लान में 72 दिनों की वैलिडिटी मिलती है. साथ ही हर दिन 2GB डेटा भी दिया जाता है. खास बात यह है कि Jio और Airtel के इसी तरह के प्लान के मुकाबले BSNL का यह रिचार्ज काफी सस्ता है. हालांकि, निजी कंपनियों के प्लान में कुछ अतिरिक्त सुविधाएं भी मिलती हैं.

2

2/6

485 रुपये में क्या-क्या मिलेगा?
BSNL के 485 रुपये वाले प्लान में 72 दिनों की वैलिडिटी मिलती है. यानी एक बार रिचार्ज कराने के बाद करीब ढाई महीने तक दोबारा रिचार्ज कराने की जरूरत नहीं पड़ेगी. इसमें हर दिन 2GB हाई-स्पीड डेटा मिलता है. इसके अलावा सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा भी है. हर दिन 100 SMS भी भेज सकते हैं.

3

3/6

अगर किसी दिन आपका 2GB डेटा पूरा खत्म हो जाता है, तो इंटरनेट बंद नहीं होगा. इसके बाद स्पीड घटकर 40 Kbps हो जाएगी. इस प्लान के साथ कोई OTT सब्सक्रिप्शन नहीं मिलता.

4

4/6

Jio के प्लान से तुलना करें तो कितना फर्क है?
अब इसकी तुलना Jio के प्लान से करते हैं. Jio का 2GB रोजाना डेटा वाला प्लान करीब 84 दिनों की वैलिडिटी के साथ 1029 रुपये का है. यानी Jio के प्लान में BSNL के मुकाबले करीब 12 दिन ज्यादा मिलते हैं. लेकिन इसके लिए आपको 544 रुपये ज्यादा देने पड़ते हैं. ऐसे में सिर्फ डेटा और कॉलिंग की जरूरत वाले लोगों के लिए BSNL का प्लान सस्ता पड़ता है.

4

5/6

Airtel का प्लान भी है महंगा
Airtel का 2GB रोजाना डेटा और 84 दिनों की वैलिडिटी वाला प्लान 979 रुपये का है. यह Jio से थोड़ा सस्ता है. लेकिन BSNL के 485 रुपये वाले प्लान से इसकी कीमत काफी ज्यादा है. हालांकि, Jio और Airtel के इन प्लान में कुछ अतिरिक्त फायदे भी मिलते हैं. इनमें OTT सब्सक्रिप्शन और दूसरी सुविधाएं शामिल हैं. इसलिए ज्यादा बेनिफिट चाहने वाले यूजर्स इन प्लान को भी देख सकते हैं.
 

5

6/6

किसके लिए सही है BSNL का यह प्लान?
BSNL का 485 रुपये वाला प्लान उन लोगों के लिए अच्छा हो सकता है, जिन्हें कम पैसे में ज्यादा दिनों तक रिचार्ज चलाना है. अगर आप BSNL की SIM दूसरी SIM के तौर पर इस्तेमाल करते हैं, तो भी यह प्लान काम आ सकता है. खासकर उन जगहों पर जहां BSNL का नेटवर्क अच्छा चलता है.  अगर आप Jio या Airtel से BSNL में नंबर पोर्ट कराने की सोच रहे हैं, तो सिर्फ रिचार्ज की कीमत देखकर फैसला न लें. पहले अपने इलाके में BSNL का नेटवर्क और इंटरनेट स्पीड जरूर चेक कर लें.