फ्लिपकार्ट पर बंपर सेल, स्मार्टफोन से लेकर AC और होम एप्लायंसेज पर मिल रही है तूफानी छूट, देखें बेस्ट डील्स
फ्लिपकार्ट की जून एपिक सेल में स्मार्टफोन्स, एसी और होम एप्लायंस पर बंपर डिस्काउंट मिल रहा है. इस सेल में आईफोन 17, सैमसंग गैलेक्सी S25 और 1 टन एसी जैसी बेहतरीन डील्स को भारी छूट और आकर्षक कीमतों के साथ लिस्ट किया गया है.
ADVERTISEMENT

1/7
गर्मियों के इस मौसम में अगर आप अपने घर के लिए नया सामान या खुद के लिए एक नया स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं तो फ्लिपकार्ट आपके लिए एक शानदार मौका लेकर आया है. ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर इस समय 'जून एपिक सेल' (June Epic Sale) लाइव हो चुकी है. इस सेल में रोजमर्रा के गैजेट्स से लेकर घरेलू उपकरणों पर ऐसी डील्स मिल रही हैं, जिन्हें देखकर आप भी खरीदारी करने से खुद को रोक नहीं पाएंगे.

2/7
अगर आप लंबे समय से प्रीमियम स्मार्टफोन लेने का प्लान बना रहे थे, तो यह सेल आपके लिए ही है. फ्लिपकार्ट की इस बंपर सेल में सैमसंग, ऐपल आईफोन, गूगल पिक्सल, रियलमी और रेडमी जैसे दिग्गज ब्रांड्स के चुनिंदा मॉडल्स पर भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है. अच्छे ऑफर्स और बैंक डिस्काउंट के चलते महंगे फोंस की कीमत इस समय काफी नीचे आ गई है.

3/7
सबसे बड़ी डील की बात करें तो सैमसंग का फ्लैगशिप स्मार्टफोन Samsung Galaxy S25 इस सेल में बेहद किफायती दाम पर मिल रहा है. दमदार प्रोसेसर और बेहतरीन कैमरा क्वालिटी वाले इस प्रीमियम फोन को आप सभी ऑफर्स को मिलाकर मात्र 59,999 रुपये की इफेक्टिव कीमत पर अपना बना सकते हैं.

4/7
आईफोन लवर्स के लिए भी फ्लिपकार्ट ने अपनी तिजोरी खोल दी है. बाजार में 82,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च हुआ iPhone 17 इस सेल के दौरान भारी कटौती के साथ सिर्फ 73,999 रुपये में लिस्ट किया गया है. इसका सीधा मतलब है कि ग्राहकों को सीधे तौर पर एक बड़ी बचत करने का मौका मिल रहा है.

5/7
इसके अलावा, जो लोग बेहतरीन एआई (AI) फीचर्स और धांसू फोटोग्राफी के शौकीन हैं, उनके लिए Google Pixel 10 पर भी तगड़ा ऑफर है. सेल के मुख्य पेज पर दी गई जानकारी के मुताबिक, इस एडवांस स्मार्टफोन को आप 62,999 रुपये की इफेक्टिव कीमत पर घर ला सकते हैं.

6/7
स्मार्टफोन्स के इतर, भीषण गर्मी से राहत दिलाने के लिए एयर कंडीशनर (AC) पर भी फ्लिपकार्ट कमाल के डिस्काउंट दे रहा है. सेल में अलग-अलग ब्रांड्स के 3-स्टार और 5-स्टार एसी के कई विकल्प मौजूद हैं. बजट सेगमेंट में 'MarQ By Flipkart' का 1 टन क्षमता वाला 3-स्टार एसी ग्राहकों के लिए महज 22,990 रुपये की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध है.

7/7
आखिर में बात करें किचन और होम एप्लायंसेज की, तो यहां भी ऑफर्स की कोई कमी नहीं है. जूसर से लेकर घर के बर्तनों की टेंशन खत्म करने वाले डिशवॉशर तक, हर चीज पर बढ़िया कटौतियां देखी जा रही हैं. इस सेल की सबसे खास बात यह है कि यहां डिशवॉशर की रेंज मात्र 10,000 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ मिल रही है.