रेल टिकट की टेंशन खत्म! गणपति उत्सव रेलवे चलाएगा 262 अतिरिक्त ट्रेनें

ADVERTISEMENT

Google CTA
1

1/6

गणपति उत्सव को देखते हुए भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए बड़ा प्लान तैयार किया है. त्योहार के दौरान मुंबई और महाराष्ट्र के दूसरे शहरों से कोंकण जाने वाले यात्रियों की संख्या तेजी से बढ़ती है. इसी को देखते हुए सेंट्रल रेलवे 262 अतिरिक्त स्पेशल ट्रेनें चलाने जा रहा है. इन ट्रेनों का संचालन 9 सितंबर से शुरू होगा.

2

2/6

गणपति उत्सव से पहले बढ़ी यात्रियों की भीड़
महाराष्ट्र में गणपति उत्सव की शुरुआत 14 सितंबर से होगी. हालांकि, त्योहार के लिए घर लौटने वाले यात्रियों की आवाजाही अभी से बढ़ने लगी है. यही वजह है कि रेलवे ने भीड़ को नियंत्रित करने और यात्रियों को अतिरिक्त विकल्प देने की तैयारी पहले ही शुरू कर दी है. सेंट्रल रेलवे की ओर से चलाई जाने वाली ये विशेष ट्रेनें गणपति उत्सव के दौरान यात्रियों के लिए काफी मददगार होंगी. खासकर मुंबई, पुणे और नागपुर से कोंकण क्षेत्र की ओर जाने वाले लोगों को इन सेवाओं का फायदा मिलेगा.

3

3/6

200 रिजर्व स्पेशल ट्रेनों में बुकिंग तेज
त्योहारी सीजन में नियमित ट्रेनों की सीटें तेजी से भर जाती हैं. कई बार यात्रियों को कन्फर्म टिकट के लिए काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है. इस बार रेलवे ने गणपति उत्सव शुरू होने से पहले ही अतिरिक्त ट्रेनों की व्यवस्था कर दी है. सेंट्रल रेलवे के मुताबिक, 200 आरक्षित स्पेशल ट्रेनों में अब तक 1,17,682 कन्फर्म बुकिंग दर्ज की जा चुकी हैं. इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि गणपति उत्सव के दौरान रेल यात्रा की मांग कितनी ज्यादा रहने वाली है.

4

4/6

जिनके पास रिजर्व टिकट नहीं, उनके लिए भी इंतजाम
रेलवे ने सिर्फ आरक्षित यात्रियों के लिए ही व्यवस्था नहीं की है. जिन लोगों ने पहले से रिजर्व टिकट नहीं कराया है, उनके लिए 62 अनारक्षित स्पेशल ट्रेनें भी चलाई जाएंगी. इस तरह सेंट्रल रेलवे की कुल 262 अतिरिक्त स्पेशल ट्रेन सेवाएं यात्रियों को उपलब्ध होंगी. इनका मकसद त्योहार के दौरान बढ़ने वाली भीड़ को संभालना और यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचने के लिए ज्यादा विकल्प देना है.

5

5/6

स्टेशनों पर भीड़ रोकने की तैयारी
रेलवे ने ट्रेनों के साथ-साथ स्टेशनों पर भीड़ को नियंत्रित करने की तैयारी की है. टिकट काउंटरों पर अतिरिक्त व्यवस्था की जाएगी. प्रतीक्षा क्षेत्रों और यात्रियों की कतारों को व्यवस्थित करने के लिए विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं. इसके अलावा अतिरिक्त सुरक्षा बल और टिकट जांच कर्मचारियों की तैनाती भी की जाएगी. रेलवे की कोशिश है कि गणपति उत्सव के दौरान स्टेशनों पर अफरा-तफरी की स्थिति न बने.
 

6

6/6

यात्रियों को 30 मिनट पहले पहुंचने की सलाह
रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे ट्रेन के निर्धारित समय से कम से कम 30 मिनट पहले स्टेशन पहुंचें. इससे टिकट जांच, सुरक्षा जांच और प्लेटफॉर्म तक पहुंचने में होने वाली परेशानी से बचा जा सकेगा.