सोना-चांदी की कीमतों में भारी उथल-पुथल, सिल्वर ₹2.06 लाख और गोल्ड ₹53,000 सस्ता
सोना और चांदी अपनी ऐतिहासिक ऊंचाइयों से काफी नीचे आ गए हैं. चांदी अपने रिकॉर्ड लेवल से ₹2.06 लाख और सोना ₹53,000 प्रति 10 ग्राम सस्ता मिल रहा है. हालांकि, पिछले एक हफ्ते में कीमतों में हल्की बढ़त हुई है, लेकिन लंबे समय के हिसाब से दाम अभी भी काफी कम हैं.
ADVERTISEMENT

1/5
भारतीय सर्राफा बाजार और एमसीएक्स (MCX) पर सोना-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है. बीते हफ्ते कीमतों में हल्की रिकवरी जरूर देखी गई, लेकिन लंबी अवधि के निवेशकों और खरीदारों के लिए राहत की बात यह है कि ये कीमती धातुएं अपने ऐतिहासिक शिखर (All-time High) से अब भी काफी नीचे ट्रेड कर रही हैं.

2/5
चांदी में 2 लाख रुपये से ज्यादा की बड़ी गिरावट
इस साल जनवरी में चांदी ने 4,39,337 रुपये प्रति किलो का ऐतिहासिक स्तर छू लिया था. तब से अब तक इसकी कीमतों में भारी सुधार देखा गया है. वर्तमान में एमसीएक्स पर चांदी 2,32,600 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई है. इस हिसाब से देखें तो चांदी अपने सबसे ऊंचे स्तर से करीब 2,06,737 रुपये प्रति किलो सस्ती मिल रही है.

3/5
सोना भी रिकॉर्ड हाई से ₹53,000 नीचे
सोने की बात करें तो जनवरी महीने में इसने 2,02,984 रुपये प्रति 10 ग्राम का रिकॉर्ड बनाया था. हालांकि, बीते गुरुवार को बाजार बंद होने तक 24 कैरेट सोना 1,49,650 रुपये के स्तर पर आ गया. यानी सोना अपने लाइफटाइम हाई से 53,334 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता हो चुका है.

4/5
बीते हफ्ते का हाल
भले ही ये धातुएं हाई लेवल से नीचे हैं, लेकिन पिछले एक हफ्ते में इनमें तेजी दर्ज की गई. एमसीएक्स पर सोना एक हफ्ते में 2,395 रुपये प्रति 10 ग्राम महंगा हुआ. वहीं, चांदी में 4,646 रुपये प्रति किलो का उछाल आया. घरेलू बाजार (IBJA) में भी सोने के दाम 3,666 रुपये और चांदी के दाम 6,166 रुपये बढ़े हैं.

5/5
नोट: सर्राफा बाजार में सोना खरीदते समय ज्वेलर्स आपसे 3% GST और मेकिंग चार्ज अलग से लेते हैं, जिससे ज्वेलरी की फाइनल कीमत वेबसाइट पर दिए गए रेट्स से थोड़ी ज्यादा हो सकती है.