Gold-Silver Price Today: सोने-चांदी के गिरे भाव, जानिए 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट के रेट

ADVERTISEMENT

Google CTA
gold silver price

1/5

Gold Silver Rate Today (12 October 2026): : इस कारोबारी सप्ताह के पहले ही दिन सोने-चांदी के खरीदारों के लिए अच्छी खबर सामने आई है. सोमवार को IBJA द्वारा जारी भाव गिरावट देखी गई है. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर कारोबार शुरू होते ही सोने-चांदी के दामों में गिरावट देखने को मिली.  

gold silver price

2/5

MCX पर सोने में 1400 रुपये से ज्यादा की बड़ी गिरावट देखी गई है. वायदा बाजार में आई इस गिरावट के चलते खरीदारी करने वालों को राहत मिली है. सोने के साथ-साथ चांदी की चमक भी फीकी पड़ी है. 

gold silver price

3/5

MCX पर 1 किलोग्राम चांदी की कीमत  1400 रुपये प्रति किलो से भी नीचे गिरकर अब 2.25 लाख रुपये के नीचे आ गई है. चूंकि 4 दिसंबर की एक्सपायरी वाली चांदी का एमसीएक्स रेट सप्ताह के पहले कारोबारी दिन 2,24,326 रुपये प्रति किलो था. 

gold silver price

4/5

इस ताजा गिरावट के बाद अब चांदी अपने लाइफ टाइम हाई (All-Time High) लेवल से काफी ज्यादा सस्ती मिल रही है.IBJA द्वारा जारी रेट्स के मुताबिक चांदी (Silver 999) 2,20,874 रुपए प्रति किलोग्राम (शुक्रवार के 2,21,170 के भाव से 296 रुपए सस्ती) हो चुकी है.  

gold silver price

5/5

यहां देखें 24,22 और 18 कैरेट के रेट्स 

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक 24 कैरेट सोना (Gold 999): 1,48,425 प्रति 10 ग्राम,   23 कैरेट सोना (Gold 995) 1,47,831 रुपए प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट सोना (Gold 916) 1,35,957 रुपए प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट सोना (Gold 750) 1,11,319 रुपए प्रति 10 ग्राम है.  ध्यान देने वाली बात है कि IBJA और MCX के रेट्स बिना जीएसटी (GST) और मेकिंग चार्ज के होते हैं. ज्वेलरी शॉप पर टैक्स और मेकिंग चार्ज के साथ रेट्स में अंतर हो सकता है.