Gold Silver Price Update: 5 दिन में चांदी 13,000 तो सोना 3,000 रुपए से ज्यादा सस्ता, जानिए क्या है अभी का लेटेस्ट रेट!

ADVERTISEMENT

google news
1

1/7

सोने और चांदी दोनों ही चमकीली धातुओं ने आम लोगों के साथ-साथ निवेशकों के दिल की धड़कन बढ़ा रखी है. लगातार बदलते भाव की वजह से इसे लेकर मार्केट में हलचल तेज है. लेकिन इसी बीच सोना और चांदी खरीदने वालों के लिए बड़ी राहत की खबर आई है. बीते पांच कारोबारी दिनों में दोनों कीमती धातुओं की कीमतों में भारी गिरावट देखने को मिली है. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी की कीमत जहां 13,000 रुपए प्रति किलो से ज्यादा टूट गई है, वहीं सोना भी 3,000 रुपए प्रति 10 ग्राम से ज्यादा सस्ता हो गया है. आइए जानते हैं कि इस गिरावट के बाद अब बाजार में सोने और चांदी के नए भाव क्या हैं.
 

2

2/7

चांदी की कीमतों में आया बड़ा क्रैश

कमोडिटी मार्केट में चांदी की कीमतों में दनादन गिरावट देखने को मिल रही है. इस हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को चांदी के बाजार में बड़ा क्रैश आया. शुक्रवार को चांदी की कीमत करीब 2 फीसदी यानी 4,836 रुपए टूटकर 2,32,726 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर बंद हुई.
 

3

3/7

5 दिन में 13,460 रुपए सस्ती हुई चांदी

अगर पिछले हफ्ते के मुकाबले देखा जाए, तो चांदी की कीमतों में बहुत बड़ी गिरावट आई है. बीते शुक्रवार को MCX पर चांदी 2,46,186 रुपए प्रति किलो पर बंद हुई थी, जो अब घटकर वर्तमान भाव पर आ गई है. यानी सिर्फ 5 दिनों के अंदर ही 1 किलो चांदी 13,460 रुपए तक सस्ती हो चुकी है.
 

4

4/7

घरेलू बाजार में भी चांदी की चमक हुई फीकी

सिर्फ बड़े वायदा बाजार में ही नहीं, बल्कि आम ग्राहकों के घरेलू बाजार में भी चांदी काफी सस्ती हुई है. इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, पिछले हफ्ते जो चांदी 2,42,582 रुपए प्रति किलो पर थी, वह इस शुक्रवार को गिरकर 2,31,973 रुपए प्रति किलो पर आ गई. इस तरह घरेलू बाजार में भी चांदी 10,609 रुपए प्रति किलो सस्ती मिल रही है.

5

5/7

सोना भी 3,289 रुपए प्रति 10 ग्राम फिसला

चांदी की तरह ही सोने के भाव भी पिछले 5 दिनों में तेजी से नीचे गिरे हैं. MCX पर 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 1,50,528 से घटकर 1,47,239 रुपए पर आ गया है. इस तरह सोने के दाम 3,289 रुपए प्रति 10 ग्राम कम हुए हैं. इसमें से 2,070 रुपए की बड़ी गिरावट तो अकेले शुक्रवार को ही दर्ज की गई.
 

6

6/7

घरेलू बाजार में 24 कैरेट सोने का नया दाम

आम ग्राहकों के लिए घरेलू बाजार में भी सोने के दाम काफी कम हुए हैं. पिछले हफ्ते जो 24 कैरेट सोना 1,47,800 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था, वह इस शुक्रवार को गिरकर 1,44,970 रुपए पर आ गया है. यानी अब आपको शुद्ध सोना खरीदने के लिए पहले से कम पैसे खर्च करने होंगे.

7

7/7

22, 20 और 18 कैरेट सोने के ताजा रेट

बाजार में 24 कैरेट के अलावा बाकी शुद्धता वाले सोने के दाम भी काफी नीचे आ गए हैं. अब बाजार में 22 कैरेट सोना 1,41,490 रुपए प्रति 10 ग्राम और 20 कैरेट सोना 1,29,020 रुपए प्रति 10 ग्राम पर मिल रहा है. वहीं, कम बजट वालों के लिए 18 कैरेट सोने का दाम 1,17,430 रुपए और 14 कैरेट सोने का भाव 93,510 रुपए प्रति 10 ग्राम तय किया गया है.

(Disclaimer: बाजार में आई इस गिरावट के बीच, अगर आप सोना-चांदी या गोल्ड ईटीएफ (ETF) में निवेश करने की सोच रहे हैं, तो किसी मार्केट एक्सपर्ट से सलाह जरूर ले लें.)