iPhone 18 Pro की पहली सेल आज, ऐसे हो सकती है हजारों रुपये बचत

ADVERTISEMENT

Google CTA
1

1/7

Apple के नए iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की भारत में पहली सेल आज यानी 18 सितंबर से शुरू हो गई है. दोनों फोन को खरीदने के लिए ग्राहक Apple के ऑनलाइन और ऑफलाइन स्टोर के साथ चुनिंदा रिटेल प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर सकते हैं. सेल शुरू होते ही कई जगहों पर ग्राहकों की भीड़ भी देखने को मिली है.

2

2/7

iPhone 18 Pro की कीमत कितनी है?
iPhone 18 Pro की शुरुआती कीमत 1,64,900 रुपये है. यह कीमत 256GB स्टोरेज मॉडल की है. 512GB मॉडल की कीमत 1,89,900 रुपये है. 1TB वेरिएंट के लिए 2,39,900 रुपये और 2TB मॉडल के लिए 3,14,900 रुपये खर्च करने होंगे.

3

3/7

iPhone 18 Pro Max का प्राइस
iPhone 18 Pro Max की कीमत 1,79,900 रुपये से शुरू होती है. इसमें 256GB स्टोरेज मिलती है. 512GB मॉडल की कीमत 2,04,900 रुपये है. वहीं 1TB वेरिएंट 2,54,900 रुपये और 2TB मॉडल 3,29,900 रुपये में आता है.

4

4/7

₹7,000 तक का इंस्टैंट कैशबैक
नई iPhone 18 Pro सीरीज खरीदने पर चुनिंदा बैंक कार्ड से भुगतान करने वाले ग्राहकों को 7,000 रुपये तक का इंस्टैंट कैशबैक मिल सकता है. Apple के अधिकृत रिटेल ऑफर के मुताबिक यह ऑफर चुनिंदा Axis Bank, SBI Card और ICICI Bank क्रेडिट कार्ड पर EMI ट्रांजैक्शन के लिए उपलब्ध है. नॉन-EMI ट्रांजैक्शन पर 6,000 रुपये तक कैशबैक का प्रावधान है.

5

5/7

No Cost EMI का भी विकल्प
ग्राहक iPhone 18 Pro या iPhone 18 Pro Max खरीदते समय No Cost EMI का विकल्प भी चुन सकते हैं. चुनिंदा बैंक क्रेडिट कार्ड पर 6 महीने की अवधि के लिए यह सुविधा उपलब्ध है. हालांकि EMI और कैशबैक के नियम बैंक और ट्रांजैक्शन के तरीके के अनुसार अलग हो सकते हैं.

6

6/7

पुराने फोन से कितनी बचत होगी?
अगर आपके पास पुराना स्मार्टफोन है तो उसे एक्सचेंज करके नए iPhone की कीमत कम की जा सकती है. उपलब्ध ऑफर्स में ट्रेड-इन वैल्यू के आधार पर अच्छी रकम कम हो सकती है. कुछ बिक्री चैनलों पर iPhone 18 Pro सीरीज के लिए कुल एक्सचेंज लाभ 81,500 रुपये तक बताया गया है. हालांकि वास्तविक रकम पुराने फोन के मॉडल, कंडीशन और जांच के बाद तय होगी. इसके अलावा कुछ अधिकृत रिटेलर्स पर पात्र पुराने डिवाइस के लिए एक्सचेंज बोनस भी मिल रहा है. Apple अधिकृत रिटेल ऑफर में यह बोनस 10,000 रुपये तक बताया गया है.

7

7/7

कहां से खरीद सकते हैं iPhone 18 Pro?
iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max को Apple Store Online और Apple के फिजिकल स्टोर्स से खरीदा जा सकता है. इसके अलावा अधिकृत रिटेलर्स और प्रमुख ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर भी उपलब्धता है. कुछ शहरों में क्विक-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Blinkit के जरिए भी iPhone 18 Pro की डिलीवरी उपलब्ध कराई जा रही है. पहली सेल के साथ ही Apple के नए Pro मॉडल को लेकर ग्राहकों में काफी दिलचस्पी देखने को मिल रही है. खरीदारी से पहले बैंक ऑफर, एक्सचेंज वैल्यू और अपने पसंदीदा स्टोरेज वेरिएंट की उपलब्धता जरूर जांचना जरूरी है.