iPhone यूजर्स सावधान! न ऐप डाउनलोड, न लिंक पर क्लिक, फिर भी हैक हो रहे हैं फोन, जानें क्या है 'Darksword' का खौफ

ADVERTISEMENT

google news
1.

1/6

अगर आप आईफोन (iPhone) इस्तेमाल करते हैं, तो यह खबर आपके लिए किसी खतरे की घंटी से कम नहीं है. टेक जगत में इस वक्त 'डार्कस्वॉर्ड' (Darksword) नाम के एक नए स्पायवेयर ने खलबली मचा दी है. साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट्स का दावा है कि यह खतरनाक सॉफ्टवेयर चुपके से आपके फोन में सेंध लगाकर आपकी निजी जिंदगी की जासूसी कर सकता है. सबसे डराने वाली बात यह है कि इसकी जद में दुनिया भर के करोड़ों आईफोन्स आ सकते हैं, जिससे आपकी प्राइवेसी और मेहनत की कमाई दोनों दांव पर लगी हैं.
 

2.

2/6

डार्कस्वॉर्ड कोई आम वायरस नहीं, बल्कि एक बेहद एडवांस्ड डिजिटल हथियार है. इसे खास तौर पर आईफोन की सुरक्षा दीवार को तोड़ने के लिए डिजाइन किया गया है. एक बार फोन में घुसने के बाद यह आपके मैसेज, फोटो, जरूरी पासवर्ड और यहां तक कि आपके क्रिप्टोकरेंसी वॉलेट तक की जानकारी चुरा सकता है. पहले ऐसे हाई-टेक स्पायवेयर का इस्तेमाल सिर्फ रसूखदार नेताओं या बड़े बिजनेसमैन की जासूसी के लिए होता था, लेकिन अब यह आम जनता के फोन तक पहुंच चुका है, जो इसे और भी ज्यादा घातक बनाता है.
 

3.

3/6

रिसर्च के मुताबिक, हैकर्स ने इस स्पायवेयर को फैलाने के लिए एक शातिर तरीका अपनाया है. उन्होंने कई वेबसाइट्स को हैक करके उन्हें 'इंफेक्टेड' बना दिया है. खास तौर पर यूक्रेन जैसी जगहों पर ऐसी वेबसाइट्स मिली हैं, जिन पर जाते ही यह स्पायवेयर एक्टिव हो जाता है. अगर आप अनजाने में ऐसी किसी साइट पर क्लिक करते हैं और आपका आईफोन पुराने सॉफ्टवेयर (iOS 18.4 से iOS 18.6.2 के बीच) पर चल रहा है, तो आपका डिवाइस पलक झपकते ही हैकर्स के कब्जे में आ सकता है.

4.

4/6

आंकड़े बताते हैं कि यह संकट कितना बड़ा है. रिपोर्ट के अनुसार, दुनिया भर में करीब 22 करोड़ से 27 करोड़ आईफोन्स अभी भी पुराने ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम कर रहे हैं. ये सभी डिवाइस डार्कस्वॉर्ड के लिए आसान शिकार हैं. यह हमला किसी एक देश तक सीमित नहीं है; सऊदी अरब, तुर्की, मलेशिया और यूक्रेन जैसे देशों में इसके मामले तेजी से सामने आए हैं. कुछ एक्सपर्ट्स का तो यह भी मानना है कि इस बड़े खेल के पीछे कुछ प्राइवेट एजेंसियां या सरकारी सर्विलांस टीमें भी हो सकती हैं.
 

5.

5/6

एप्पल ने इस खतरे की गंभीरता को समझते हुए अपने यूजर्स को राहत की खबर दी है. कंपनी का कहना है कि उन्होंने नए iOS अपडेट में इस सुरक्षा खामी को पूरी तरह ठीक कर दिया है. इसके अलावा, एप्पल का सफारी (Safari) ब्राउजर भी अपनी तरफ से संदिग्ध वेबसाइट्स को ब्लॉक करने का काम कर रहा है. यानी अगर आप सतर्क हैं और तकनीक के साथ कदम मिलाकर चल रहे हैं, तो डरने की कोई बात नहीं है.
 

6.

6/6

इस डिजिटल हमले से बचने का सबसे सरल और अचूक उपाय है- 'अपडेट'. अगर आपने अभी तक अपना आईफोन लेटेस्ट वर्जन पर अपडेट नहीं किया है, तो इसे तुरंत करें. इसके अलावा, अनजान लिंक्स या संदिग्ध वेबसाइट्स पर जाने से बचें. अपने फोन की सिक्योरिटी सेटिंग्स और 'Safe Browsing' फीचर को हमेशा ऑन रखें. याद रखिए, आपकी थोड़ी सी सावधानी आपको एक बहुत बड़े साइबर फ्रॉड का शिकार होने से बचा सकती है.