जियो का 11 रुपये वाला प्लान लोगों का आ रहा खूब पसंद, जानें कितना मिलता है डेटा
Jio Recharge Plan: जियो का 11 रुपये वाला डेटा पैक प्रीपेड यूज़र्स को 1 घंटे की वैधता के साथ 10GB हाई-स्पीड इंटरनेट देता है, जिसके बाद स्पीड 64kbps हो जाती है. यह पैक सिर्फ डेटा के लिए है और इसे इस्तेमाल करने के लिए नंबर पर पहले से एक्टिव प्लान होना जरूरी है.

1/7
टेलीकॉम कंपनियां आजकल यूजर्स को लुभाने के लिए कई सस्ते और काम के प्लान पेश कर रही हैं. इन्हीं में से एक है जियो का 11 रुपये वाला डेटा पैक जो कम कीमत में ज्यादा इंटरनेट देने के कारण तेजी से लोगों का ध्यान खींच रहा है. अगर आपका रोज का डेटा अचानक खत्म हो जाए और तुरंत इंटरनेट चाहिए तो यह छोटा सा प्लान बड़े काम का साबित हो सकता है.

2/7
इस डेटा वाउचर की सबसे बड़ी खासियत है हाई-स्पीड इंटरनेट. यूजर्स इसमें 10GB तक फास्ट स्पीड डेटा इस्तेमाल कर सकते हैं. हालांकि तय लिमिट पूरी होने के बाद इंटरनेट की रफ्तार घटकर 64kbps रह जाती है. यानी जरूरी ऑनलाइन काम निपटाने के लिए यह पैक काफी उपयोगी माना जा रहा है.

3/7
लेकिन इस प्लान की वैधता बहुत कम है. यह सिर्फ 1 घंटे तक ही एक्टिव रहता है. इसलिए इसे तभी चालू करना बेहतर है जब आपको तुरंत ज्यादा डेटा की जरूरत हो. जैसे बड़ी फाइल डाउनलोड करनी हो ऐप अपडेट करना हो या कोई जरूरी काम जल्दी खत्म करना हो.

4/7
ध्यान रखें कि इस पैक में सिर्फ इंटरनेट डेटा मिलता है. कॉलिंग या मैसेज भेजने जैसी सुविधाएं इसमें शामिल नहीं हैं. साथ ही, इस डेटा वाउचर का फायदा उठाने के लिए आपके नंबर पर पहले से कोई एक्टिव प्रीपेड प्लान होना जरूरी है.

5/7
इस प्लान को आप कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट या MyJio ऐप के जरिए आसानी से रिचार्ज कर सकते हैं, जिससे जरूरत पड़ते ही तुरंत डेटा मिल जाता है.

6/7
दिलचस्प बात यह है कि एयरटेल भी लगभग इसी कीमत में 10GB डेटा और 1 घंटे की वैधता वाला प्लान दे रहा है. हालांकि, दोनों कंपनियों की नेटवर्क क्वालिटी और स्पीड जगह के हिसाब से अलग-अलग हो सकती है.

7/7
कम पैसे में तुरंत ज्यादा इंटरनेट चाहिए हो तो 11 रुपये का यह डेटा पैक एक आसान और फायदेमंद विकल्प माना जा सकता है.











