Jio का धमाका: ऐसे मिलेगा दो साल तक मुफ्त YouTube Premium

ADVERTISEMENT

google news
1

1/9

रिलायंस जियो ने YouTube के साथ मिलकर एक बड़ा ऑफर पेश किया है. इस पार्टनरशिप के तहत Jio यूजर्स को पूरे दो साल तक मुफ्त YouTube Premium सब्सक्रिप्शन दिया जाएगा.  

2

2/9

YouTube Premium प्लान की शुरुआती कीमत 149 रुपये प्रति माह है. दो साल की कुल कीमत 3,576 रुपये होती है, लेकिन Jio यूजर्स इसे मुफ्त में प्राप्त कर सकते हैं.  

3

3/9

यह ऑफर सभी Jio ग्राहकों के लिए उपलब्ध नहीं है. केवल JioFiber और Jio AirFiber पोस्टपेड यूजर्स को यह बेनिफिट मिलेगा.  

4

4/9

फ्री YouTube Premium एक्सेस 888 रुपये, 1199 रुपये, 1499 रुपये, 2499 रुपये और 3499 रुपये वाले प्लान्स के साथ उपलब्ध होगा.  

5

5/9

यह ऑफर किसी भी यूजर को सिर्फ एक बार मिलेगा. इसे एक्टिवेट करने के लिए आपको MyJio ऐप या Jio.com पर लॉगिन करना होगा.  

6

6/9

ऑफर एक्टिवेट करने के लिए आपको अपना Google अकाउंट Jio से लिंक करना होगा. लिंक करते ही YouTube Premium अपने आप एक्टिव हो जाएगा.  

7

7/9

कंपनी ने स्पष्ट किया है कि इस बेनिफिट का आनंद लेने के लिए आपके पास Jio का पोस्टपेड प्लान होना अनिवार्य है.  

8

8/9

YouTube Premium के फायदे:  ऐड-फ्री वीडियो अनुभव, बैकग्राउंड प्ले का आनंद, ऐप को हर समय ओपन रखने की जरूरत नहीं, ऑफलाइन देखने के लिए वीडियो डाउनलोड करने की सुविधा और YouTube Music का मुफ्त एक्सेस मिलेगा. 

9

9/9

Jio के इस ऑफर के जरिए यूजर्स बिना किसी रुकावट और ऐड्स के YouTube और YouTube Music का आनंद ले सकेंगे. यह ऑफर Jio ग्राहकों के लिए एक शानदार मौका है.