Gold-Silver Rate: 5 दिन में सोना-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, जानिए कितना सस्ता हुआ गोल्ड और सिल्वर

ADVERTISEMENT

Google CTA
1

1/7

Gold-Silver Rate: बीते सप्ताह भारतीय सर्राफा बाजार और मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX  दोनों में भारी हलचल देखने को मिली. अगर आप भी सोने या चांदी के गहने खरीदने की योजना बना रहे हैं तो ये खबर आपके लिए ही है.  पिछले कुछ दिनों में दोनों ही कीमती धातुओं के भाव में जोरदार गिरावट दर्ज की गई है. इससे निवेशकों और आम ग्राहकों को बड़ी राहत मिली है. आइए जानते हैं पिछले हफ्ते बाजार का क्या हाल रहा.

3

2/7

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी की कीमतें पिछले 5  कारोबारी दिनों में कम हुई. हालांकि, हफ्ते के आखिरी दिन शुक्रवार को इसमें मामूली सुधार देखा गया. इस दिन  चांदी हरे निशान में बंद हुई. अगर 4 सितंबर की एक्सपायरी वाली 1 किलोग्राम चांदी (1 Kg Silver) के भाव की बात करें तो ये 3 जुलाई को 2,37,410 रुपये पर था जो पिछले शुक्रवार को गिरकर 2,22,680 रुपये पर आ गया. इस तरह से चांदी की कीमतों में हफ्तेभर में 14,730 रुपये प्रति किलोग्राम कम हो गई.

2

3/7

सोने के भाव भी हुए धड़ाम

चांदी के साथ-साथ सोने के MCX भाव में भी पिछले हफ्ते बड़ी कमजोरी देखने को मिली. MCX पर 3 जुलाई को सोने का रेट (MCX Gold Rate) 1,47,378 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. वहीं, बीते शुक्रवार को साेना MCX पर गिरावट के साथ 1,43,480 रुपये पर बंद हुआ. इस प्रकार सोने की कीमत में एक हफ्ते के अंदर 3,898 रुपये प्रति 10 ग्राम की कमी आई है.

4

4/7

रिकॉर्ड स्तर से काफी नीचे आए दाम

आपको बता दें कि इस साल के शुरुआती महीने यानी जनवरी में सोना और चांदी दोनों ही अपने ऑल-टाइम हाई लेवल पर पहुंच गए थे. लेकिन उस रिकॉर्ड स्तर को छूने के बाद से अब तक इनकी कीमतों में काफी कटौती आ चुकी है. MCX पर चांदी का भाव (MCX Silver Price) पहली बार 4 लाख रुपये के पार जाकर करीब 4.20 लाख रुपये के स्तर पर पहुंच गया था. वहीं MCX पर सोना भी 2.02 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के उच्च स्तर को छू चुका था.
 

5

5/7

घरेलू बाजार में 24 कैरेट गोल्ड का हाल

वायदा बाजार के इतर यदि घरेलू हाजिर बाजार की बात करें तो यहां भी कीमतों में गिरावट का रुख रहा. इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव हफ्तेभर में 1,46,344 रुपये से 2,976 रुपये कम होकर 1,43,368 रुपये पर आ गया है.

6

6/7

चांदी भी हुई सस्ती

घरेलू बाजार में भी बीते पांच कारोबारी सत्रों के दौरान चांदी की कीमतों में गिरावट देखी गई. आईबीजेए की वेबसाइट के अनुसार, पिछले शुक्रवार को चांदी का भाव 2,22,014 रुपये पर ओपन हुआ था और दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद 2,20,390 रुपये पर बंद हुआ. जबकि इससे पिछले हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी 3 जुलाई को इसकी कीमत 2,33,858 रुपये थी. इस तरह घरेलू बाजार में चांदी 13,468 रुपये प्रति किलो सस्ती हुई है.
 

7

7/7

ज्वेलरी पर लगेगा अतिरिक्त चार्ज

यदि आप इस गिरावट के बीच सोने या चांदी के आभूषण खरीदने बाजार जा रहे हैं, तो कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना आवश्यक है. ज्वेलरी खरीदते समय ग्राहकों को मूल कीमत के अलावा मेकिंग चार्ज और टैक्स का भुगतान करना होता है. गहनों पर 3 फीसदी जीएसटी और मेकिंग चार्ज जुड़ने के बाद उनकी अंतिम कीमत बढ़ जाती है. ध्यान रहे कि ये मेकिंग चार्ज अलग-अलग राज्यों में वहां के नियमों के मुताबिक भिन्न हो सकते हैं.

 

नोट- सोना-चांदी या गोल्ड-सिल्वर ईटीएफ में निवेश से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.