FASTag के नए नियम लागू...ये 3 गलतियां पड़ेगी भारी, ध्यान से पढ़े नए RULE

social share
google news
1

1/8

अगर आप फास्टैग (FASTag) का इस्तेमाल करते हैं, तो यह बदलाव आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है. सड़क परिवहन मंत्रालय ने टोल प्लाजा पर लगने वाली भीड़ को कम करने और यात्रियों को सुगम यात्रा अनुभव देने के लिए फास्टैग नियमों में संशोधन किया है. 

2

2/8

नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) द्वारा लागू किए गए ये नए नियम सोमवार से प्रभावी हो चुके हैं. आइए जानते हैं कि इन नियमों में क्या बदलाव किए गए हैं और यह वाहन चालकों को कैसे प्रभावित करेंगे.

3

3/8

1. ब्लैकलिस्टेड या निष्क्रिय फास्टैग: यदि किसी वाहन का फास्टैग निष्क्रिय, ब्लैकलिस्टेड या बंद पड़ा है, तो इसे टोल बूथ पार करने से कम से कम 60 मिनट पहले रिचार्ज करना अनिवार्य होगा. यदि टोल पार करने के 10 मिनट बाद तक भी फास्टैग सक्रिय नहीं होता, तो उस वाहन को दोगुना टोल भरना पड़ेगा.

4

4/8

2.कम बैलेंस होने पर रोक: यदि फास्टैग में पर्याप्त बैलेंस नहीं है या वह निष्क्रिय है, तो वाहन को टोल प्लाजा पार करने की अनुमति नहीं दी जाएगी. यदि कोई चालक बिना बैलेंस के टोल पार करने की कोशिश करता है, तो उसे अतिरिक्त शुल्क देना होगा. यह नियम टोल प्लाजा पर वाहनों की लंबी कतारों को कम करने और ट्रैफिक जाम से बचने के लिए लागू किया गया है.

5

5/8

3. पंद्रह मिनट के भीतर भुगतान अनिवार्य: टोल प्लाजा पर पहुंचने के बाद यदि वाहन चालक 15 मिनट के अंदर भुगतान नहीं करता, तो उसे अतिरिक्त चार्ज देना होगा. यह नियम समय पर लेन-देन सुनिश्चित करने और टोल कलेक्शन प्रक्रिया को तेज करने के लिए लागू किया गया है.

6

6/8

रिचार्ज में लचीलापन: यात्रियों की सुविधा के लिए NHAI ने एक छोटी छूट अवधि प्रदान की है, जिससे ड्राइवरों को कम बैलेंस की सूचना मिलने पर समय पर फास्टैग रिचार्ज करने का अवसर मिलेगा. यह पहल लेन-देन फेल होने और संभावित जुर्माने से बचाने में मदद करेगी.

7

7/8

सरकार द्वारा किए गए इन संशोधनों का मुख्य उद्देश्य टोल कलेक्शन प्रक्रिया को अधिक सुगम और पारदर्शी बनाना है. अक्सर कम बैलेंस या तकनीकी समस्याओं के कारण वाहन चालक टोल प्लाजा पर फंस जाते हैं, जिससे यातायात प्रभावित होता है. नए नियमों के तहत अब सभी वाहन चालकों को अपने फास्टैग को पहले से ही अपडेट रखना होगा, जिससे टोल प्लाजा पर जाम की स्थिति से बचा जा सके.

8

8/8

वाहन चालकों को कैसे मिलेगा लाभ? नए नियमों के कारण टोल ट्रांजैक्शन अधिक सुगम और त्वरित होंगे. समय पर रिचार्ज करने से अतिरिक्त शुल्क और दोगुना टोल देने की नौबत नहीं आएगी. लंबी कतारों और ट्रैफिक जाम से बचा जा सकेगा, जिससे यात्रा अधिक सहज होगी. भुगतान में देरी या गड़बड़ी के कारण उत्पन्न होने वाले विवादों की संख्या घटेगी. सरकार के इन नए नियमों को समझकर और समय पर अपने फास्टैग को अपडेट रखकर आप अपनी यात्रा को अधिक सुविधाजनक बना सकते हैं.

रिलेटेड फोटो गैलरी

follow on google news
follow on whatsapp