FASTag में मिलेंगे ₹1000 फ्री! NHAI की स्कीम का ऐसे उठाएं फायदा

ADVERTISEMENT

Google CTA
1

1/6

हाईवे और एक्सप्रेसवे पर सफर करने वालों के लिए FASTag से जुड़ी एक काम की खबर है. नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने ऐसी स्कीम जारी रखी है, जिसमें गंदे टॉयलेट की जानकारी देने वाले यात्रियों को ₹1000 का FASTag रिवॉर्ड दिया जाता है. इसके लिए यात्रियों को तय प्रक्रिया के तहत टॉयलेट की फोटो भेजनी होगी. देशभर में नेशनल हाईवे और एक्सप्रेसवे पर यात्रियों की सुविधा के लिए पब्लिक टॉयलेट बनाए गए हैं. हालांकि, कई जगह इनकी साफ-सफाई को लेकर शिकायतें सामने आती हैं. गंदगी के कारण यात्रियों को परेशानी होती है और कई लोग इन सुविधाओं का इस्तेमाल करने से भी बचते हैं. इसी समस्या को देखते हुए NHAI ने यात्रियों को खराब सफाई वाली टॉयलेट सुविधाओं की जानकारी देने के लिए रिवॉर्ड स्कीम शुरू की है.

2

2/6

2025 में शुरू हुई थी योजना
NHAI की यह पहल सितंबर 2025 में शुरू हुए Clean Toilet Picture Challenge का हिस्सा है. अब इस योजना को 30 जून 2027 तक बढ़ा दिया गया है. इस स्कीम के तहत हाईवे पर सफर करने वाले यात्री NHAI के अधिकार क्षेत्र में आने वाली टॉयलेट सुविधाओं की खराब स्थिति की जानकारी दे सकते हैं. सही तरीके से शिकायत करने पर FASTag रिचार्ज के रूप में ₹1000 का रिवॉर्ड दिया जाता है.

3

3/6

2026 में अब तक 429 लोगों को मिला रिवॉर्ड
जानकारी के मुताबिक, 2026 में अब तक 429 यात्रियों ने गंदे टॉयलेट की जानकारी देकर ₹1000 का FASTag रिचार्ज हासिल किया है. यानी स्कीम के तहत अब तक कई कम्यूटर्स इसका फायदा उठा चुके हैं. इसका लाभ नेशनल हाईवे पर सफर करने वाला कोई भी पात्र कम्यूटर उठा सकता है. हालांकि, शिकायत दर्ज करने के लिए कुछ जरूरी शर्तें पूरी करनी होंगी.

4

4/6

मोबाइल ऐप पर अपलोड करनी होगी फोटो
रिवॉर्ड पाने के लिए यात्री को गंदे टॉयलेट की स्पष्ट तस्वीर लेनी होगी. यह फोटो Rajmargyatra Mobile App के जरिए अपलोड करनी होगी. फोटो में जियो-टैगिंग और टाइम-स्टैम्प होना जरूरी है. फोटो सबमिट करते समय यूजर को अपनी कुछ बेसिक जानकारी भी देनी होगी. इसमें नाम, टॉयलेट की लोकेशन, वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर और मोबाइल नंबर शामिल है. NHAI की ओर से फोटो और दी गई जानकारी की जांच की जाएगी. वैध वाहन रजिस्ट्रेशन नंबर से जुड़ी सही जानकारी मिलने पर ₹1000 का इंस्टैंट रिवॉर्ड दिया जाएगा. यह रकम सीधे FASTag रिचार्ज के तौर पर मिलेगी. रिवॉर्ड उस अकाउंट में क्रेडिट किया जाएगा, जो संबंधित वाहन रजिस्ट्रेशन नंबर से लिंक है.

5

5/6

एक गाड़ी को सिर्फ एक बार मिलेगा रिवॉर्ड
इस स्कीम में एक अहम शर्त भी है. पूरे अभियान के दौरान एक वाहन को सिर्फ एक बार ₹1000 का रिवॉर्ड मिलेगा. यानी एक ही गाड़ी से अलग-अलग टॉयलेट की शिकायत करके बार-बार रिवॉर्ड नहीं लिया जा सकता. इसके अलावा यह रिवॉर्ड किसी दूसरे व्यक्ति को ट्रांसफर नहीं किया जा सकेगा. इसे नकद रकम के तौर पर भी क्लेम नहीं किया जा सकता.
 

6

6/6

एक ही टॉयलेट की कई शिकायतें आईं तो?
अगर किसी एक टॉयलेट सुविधा के लिए कई लोगों ने शिकायत दर्ज की है, तो रिवॉर्ड उस व्यक्ति को मिलेगा जिसने सबसे पहले वैध शिकायत सबमिट की होगी. ध्यान देने वाली बात यह है कि योजना केवल NHAI के तहत आने वाली टॉयलेट सुविधाओं पर लागू होती है. इसलिए किसी अन्य एजेंसी या निजी सुविधा की शिकायत इस रिवॉर्ड के दायरे में नहीं आएगी.