अब रील्स आपको बनाएगी लखपति, हर महीने Facebook से कमा सकते हैं 280193 रुपए, जानें कैसे
फेसबुक का नया 'क्रिएटर फास्ट ट्रैक' प्रोग्राम इंस्टाग्राम और यूट्यूब के बड़े क्रिएटर्स को हर महीने ₹2.80 लाख तक की गारंटीड कमाई और ज्यादा कंटेंट रीच का मौका दे रहा है. साल 2025 में कंपनी ने कंटेंट क्रिएटर्स को रिकॉर्ड ₹25,000 करोड़ का भुगतान किया है, जो पिछले साल के मुकाबले 35% ज्यादा है.
ADVERTISEMENT

1/6
अगर आप भी सोशल मीडिया पर वीडियो बनाने के शौकीन हैं तो अब अपनी क्रिएटिविटी को बैंक बैलेंस में बदलने का वक्त आ गया है. मेटा के स्वामित्व वाले फेसबुक (Facebook) ने कंटेंट क्रिएटर्स की किस्मत चमकाने के लिए 'क्रिएटर फास्ट ट्रैक' (Creator Fast Track) प्रोग्राम का ऐलान किया है. कंपनी की इस नई पहल का सीधा मकसद उन टैलेंटेड लोगों को मोटी कमाई का मौका देना है, जो अब तक दूसरे प्लेटफॉर्म्स पर अपनी पहचान बना चुके हैं. इस प्रोग्राम के जरिए फेसबुक न सिर्फ आपको गारंटीड पेमेंट देगा, बल्कि आपके कंटेंट को करोड़ों लोगों तक पहुंचाने में भी मदद करेगा.

2/6
अक्सर देखा गया है कि इंस्टाग्राम या यूट्यूब पर मशहूर क्रिएटर्स को फेसबुक पर नई शुरुआत करना थोड़ा चुनौतीपूर्ण लगता है. इसी मुश्किल को आसान बनाने के लिए फेसबुक ने यह 'शॉर्टकट' रास्ता निकाला है. कंपनी का मानना है कि जो क्रिएटर्स पहले से ही दूसरे प्लेटफॉर्म्स पर अपनी फैन फॉलोइंग बना चुके हैं, उन्हें फेसबुक पर तेजी से ग्रो करने के लिए एक शुरुआती धक्के की जरूरत है. इस प्रोग्राम के तहत शामिल होने वाले क्रिएटर्स की रील्स को फेसबुक खुद प्रमोट करेगा, जिससे उनके फॉलोअर्स रॉकेट की रफ्तार से बढ़ेंगे.

3/6
अब बात करते हैं उस कमाई की, जो इस खबर को सबसे ज्यादा दिलचस्प बनाती है. फेसबुक ने इस प्रोग्राम के लिए गारंटीड पेमेंट का मॉडल तैयार किया है. अगर आपके इंस्टाग्राम, टिकटॉक या यूट्यूब पर 1 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं, तो आप हर महीने करीब 93,397 रुपये ($1000) तक कमा सकते हैं. वहीं, अगर आपकी फैन फॉलोइंग 10 लाख (1 मिलियन) का आंकड़ा पार कर चुकी है, तो यह कमाई बढ़कर हर महीने लगभग 2,80,193 रुपये ($3000) तक पहुंच सकती है. यह फिक्स्ड पेमेंट शुरुआती तीन महीनों के लिए सुनिश्चित की गई है.

4/6
कमाई का सिलसिला सिर्फ यहीं नहीं थमता. प्रोग्राम का हिस्सा बनते ही क्रिएटर्स को 'फेसबुक कंटेंट मोनेटाइजेशन' का तुरंत एक्सेस मिल जाएगा. इसका मतलब यह है कि तीन महीने का फास्ट ट्रैक प्रोग्राम खत्म होने के बाद भी आप अपने वीडियो और रील्स से लगातार पैसा कमाते रह सकेंगे. फेसबुक चाहता है कि क्रिएटर्स एक बार प्लेटफॉर्म से जुड़ें और फिर अपनी कम्युनिटी के लिए बेहतरीन कंटेंट बनाकर लंबे समय तक आर्थिक लाभ उठाएं.

5/6
फेसबुक के आंकड़ों पर गौर करें तो यह साफ है कि कंपनी क्रिएटर्स पर दिल खोलकर पैसा लुटा रही है. साल 2025 में फेसबुक ने अपने मोनेटाइजेशन प्रोग्राम के जरिए क्रिएटर्स को लगभग $3 बिलियन (करीब 25,000 करोड़ रुपये से ज्यादा) का भुगतान किया है. यह रकम साल 2024 के मुकाबले 35 फीसदी ज्यादा है, जो यह साबित करता है कि फेसबुक अब कंटेंट की दुनिया में सबसे बड़ा खिलाड़ी बनने की तैयारी में है. यह अब तक का सबसे बड़ा सालाना भुगतान है, जो क्रिएटर्स के बढ़ते भरोसे को दर्शाता है.

6/6
अगर आप भी एक इंफ्लुएंसर हैं और अब तक फेसबुक की ताकत को नजरअंदाज कर रहे थे, तो यह सही मौका है अपनी रील्स को वहां भी पोस्ट करने का. अच्छी पहुंच, पक्का पैसा और फेसबुक का साथ. यह कॉम्बिनेशन आपको रातों-रात लखपति बना सकता है. बस अपनी कैटेगरी का बेस्ट कंटेंट तैयार रखिए और फेसबुक के इस फास्ट ट्रैक पर सवार होकर अपनी कमाई की रफ्तार बढ़ा लीजिए.