अक्टूबर में उल्टी चाल चलेंगे बुध-शुक्र, इन 5 राशियों की बढ़ सकती है टेंशन!

ADVERTISEMENT

Google CTA
1

1/7

ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की चाल में बदलाव को काफी महत्वपूर्ण माना जाता है. अक्टूबर 2026 में दो बड़े ग्रह अपनी चाल बदलने जा रहे हैं. धन, ऐश्वर्य और सुख के कारक शुक्र पहले ही वक्री हो चुके हैं. इसके बाद बुद्धि, व्यापार और वाणी के कारक बुध भी वक्री होंगे. दोनों ग्रहों की वक्री चाल का असर करियर, कारोबार, आर्थिक स्थिति और रिश्तों पर पड़ सकता है. द्रिक पंचांग के अनुसार, शुक्र 3 अक्टूबर 2026 को वक्री हो चुके हैं. वहीं बुध 24 अक्टूबर 2026 को वक्री होंगे. ऐसे में अक्टूबर में दोनों ग्रह वक्री अवस्था में रहेंगे. इस दौरान कुछ राशियों को खास सावधानी बरतने की जरूरत होगी.

2

2/7

किन मामलों में सावधानी जरूरी
बुध के वक्री होने पर बातचीत और कारोबार से जुड़े मामलों में गलतफहमी की स्थिति बन सकती है. वहीं शुक्र की वक्री चाल से फिजूलखर्ची बढ़ने और रिश्तों में खटास आने की आशंका रहती है. इस दौरान वित्तीय लेनदेन, जरूरी कागजात और दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करते समय सावधानी रखनी चाहिए. कोई भी बड़ा फैसला जल्दबाजी में लेने से बचना बेहतर रहेगा.

3

3/7

मेष राशि: मेष राशि वालों के लिए अक्टूबर आर्थिक मामलों में चुनौतीपूर्ण हो सकता है. अचानक खर्च बढ़ने से बजट प्रभावित हो सकता है. नौकरीपेशा लोगों को सहकर्मियों और अधिकारियों से बात करते समय अपने शब्दों का ध्यान रखना होगा. व्यापार में कोई नई डील फाइनल करने से पहले उसके कागजात और शर्तों को अच्छी तरह पढ़ लें. जल्दबाजी नुकसान पहुंचा सकती है.
 

4

4/7

मिथुन राशि: मिथुन राशि के स्वामी बुध हैं. ऐसे में बुध का वक्री होना इस राशि के लिए खास महत्व रखता है. कार्यक्षेत्र में छोटी लापरवाही भी परेशानी बढ़ा सकती है. अगर आप नौकरी बदलने की सोच रहे हैं तो फिलहाल इस फैसले को टालना बेहतर हो सकता है. कारोबार में पैसों के लेनदेन में पारदर्शिता रखें. किसी पुराने प्रोजेक्ट पर दोबारा काम करना पड़ सकता है.

5

5/7

कन्या राशि: कन्या राशि के जातकों पर भी बुध की वक्री चाल का असर पड़ सकता है. इस दौरान काम का दबाव और मानसिक तनाव बढ़ सकता है. ऑफिस में किसी सहकर्मी के साथ गलतफहमी होने की आशंका है. जरूरी ईमेल भेजने और महत्वपूर्ण दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करने से पहले उन्हें दोबारा जांच लें. कारोबारियों को पैसों के मामलों में जोखिम लेने से बचना चाहिए.

6

6/7

तुला राशि: तुला राशि के स्वामी शुक्र हैं. शुक्र के वक्री होने के कारण इस राशि के लोगों को अपने खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा. रिश्तों में संवेदनशीलता बढ़ सकती है. ऐसे में अपने करीबियों से बात करते समय संयम रखें. इस दौरान किसी पुराने परिचित या पुराने व्यक्ति से दोबारा संपर्क हो सकता है. कोई भी खर्च करने से पहले अपनी आर्थिक स्थिति को जरूर देखें.

7

7/7

मकर राशि: मकर राशि के लिए अक्टूबर का महीना करियर के मामले में मिला-जुला रह सकता है. नौकरी में अचानक जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं. अगर आप नौकरी बदलने की योजना बना रहे हैं तो जल्दबाजी में फैसला न लें. कारोबारियों को किसी पुराने ग्राहक या अटके हुए प्रोजेक्ट से फायदा मिल सकता है. हालांकि नए निवेश से पहले पूरी जानकारी जुटाना जरूरी होगा.