पहली बार भारत में हाइब्रिड अवतार में आई डस्टर, एक बार टैंक फुल कराने पर चलेगी 1400 KM से ज्यादा

ADVERTISEMENT

Google CTA
1

1/7

रेनो ने भारतीय बाजार में अपनी नई Duster Hybrid SUV लॉन्च कर दी है. यह कंपनी की भारत में पहली स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड कार है. इसकी सबसे बड़ी खासियत 29 किलोमीटर प्रति लीटर का दावा किया गया माइलेज है. कंपनी के मुताबिक, यह SUV शहरों में 80 फीसदी समय इलेक्ट्रिक मोड में चल सकती है. इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 16.99 लाख रुपये रखी गई है. रेनो ने इस साल की शुरुआत में डस्टर हाइब्रिड को पेश किया था. हालांकि, उस समय इसकी कीमत का खुलासा नहीं किया गया था. अब कंपनी ने इसके तीनों वेरिएंट की कीमतों की जानकारी भी दे दी है.
 

2

2/7

डीजल इंजन की जगह हाइब्रिड तकनीक
नई रेनो डस्टर हाइब्रिड में 1.8 लीटर का पेट्रोल इंजन दिया गया है. इसके साथ दो इलेक्ट्रिक मोटर और एक बैटरी का सेटअप मिलता है. कंपनी इस तकनीक को डीजल इंजन के विकल्प के तौर पर पेश कर रही है. जब डस्टर पहली बार भारतीय बाजार में आई थी, तब इसमें डीजल इंजन का विकल्प मिलता था. अब कंपनी ने भारत में डीजल कारों की बिक्री बंद कर दी है. ऐसे में नई डस्टर में स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड तकनीक दी गई है.

3

3/7

29 किलोमीटर प्रति लीटर माइलेज का दावा
रेनो डस्टर हाइब्रिड का दावा किया गया माइलेज 29 किलोमीटर प्रति लीटर है. कंपनी के मुताबिक, मिड-साइज SUV सेगमेंट में यह सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार है. इसका मुकाबला Toyota Hyryder और Maruti Suzuki Grand Vitara Hybrid जैसी कारों से होगा. इन दोनों कारों का दावा किया गया माइलेज 27.97 किलोमीटर प्रति लीटर है. डस्टर हाइब्रिड में 50 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है. कंपनी का दावा है कि फुल टैंक में यह SUV 1,400 किलोमीटर से ज्यादा चल सकती है.

4

4/7

इंजन और पावर की जानकारी
नई डस्टर हाइब्रिड में कंपनी की E-Tech 160 तकनीक दी गई है. यह SUV रेनो के RGMP प्लेटफॉर्म पर तैयार की गई है. कंपनी के इस प्लेटफॉर्म पर पेट्रोल, हाइब्रिड, CNG और इलेक्ट्रिक पावरट्रेन वाली कारें बनाई जा सकती हैं. इसमें 1.8 लीटर का चार-सिलेंडर पेट्रोल इंजन मिलता है. यह इंजन 110 PS की पावर और 175 Nm का टॉर्क देता है. इसके साथ 1.4 kWh की बैटरी भी दी गई है.

5

5/7

इस SUV में छह ऑपरेटिंग मोड मिलते हैं. इन मोड में बैटरी, इलेक्ट्रिक मोटर और पेट्रोल इंजन अलग-अलग तरीकों से काम करते हैं. कार का कुल पावर आउटपुट 160 PS है. वहीं, इसका टॉर्क 208 Nm है. कंपनी का दावा है कि डस्टर हाइब्रिड 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार सिर्फ 9.6 सेकंड में पकड़ सकती है.

6

6/7

Renault Duster Hybrid के तीनों वेरिएंट की कीमत
रेनो डस्टर हाइब्रिड को तीन वेरिएंट में लॉन्च किया गया है. इसके Evolution वेरिएंट की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 16.99 लाख रुपये है. यह इंट्रोडक्टरी कीमत है. इसके दूसरे वेरिएंट Techno की कीमत 18.99 लाख रुपये रखी गई है. वहीं, टॉप वेरिएंट Emotion की एक्स-शोरूम कीमत 19.49 लाख रुपये है. दूसरी ओर, रेनो डस्टर के स्टैंडर्ड वेरिएंट की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 10.49 लाख रुपये है.

7

7/7

बैटरी पर मिलेगी 8 साल की वारंटी
कंपनी नई डस्टर हाइब्रिड के साथ सात साल की वारंटी दे रही है. वहीं, इसकी बैटरी पर आठ साल या 1.6 लाख किलोमीटर तक की वारंटी मिलेगी. कुल मिलाकर, रेनो डस्टर हाइब्रिड में कंपनी ने ज्यादा माइलेज, पेट्रोल इंजन और इलेक्ट्रिक मोटर के कॉम्बिनेशन पर ध्यान दिया है. इसकी शुरुआती कीमत 16.99 लाख रुपये है. अब यह देखना होगा कि भारतीय बाजार में इसे ग्राहकों से कैसी प्रतिक्रिया मिलती है.