फोन लेना है! 24 हजार रुपये सस्ता मिल रहा Samsung का ये दमदार समार्टफोन, अब इतनी है कीमत

ADVERTISEMENT

google news
1.

1/8

अगर आप प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं तो यह खबर आपके लिए काम की हो सकती है. Samsung Galaxy S25 Plus की कीमत में बड़ा कट देखने को मिला है. ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर यह फोन भारी छूट के साथ उपलब्ध है.

2.

2/8

लॉन्च के समय इस फोन की कीमत 99,999 रुपये थी लेकिन अब इसे 74,999 रुपये में लिस्ट किया गया है. यानी सीधा 28 हजार रुपये तक की कमी. इतना ही नहीं, बैंक ऑफर्स के जरिए ग्राहक अधिकतम 3,750 रुपये की अतिरिक्त बचत भी कर सकते हैं. ऐसे में प्रभावी कीमत घटकर करीब 71,249 रुपये रह जाती है. करीब 28,750 रुपये तक की सेविंग का मौका है.
 

3.

3/8

अगर आप एकमुश्त भुगतान नहीं करना चाहते तो नो-कॉस्ट EMI का ऑप्शन भी दिया जा रहा है. इससे बिना ब्याज के आसान किस्तों में फोन घर लाया जा सकता है.

4.

4/8

इस स्मार्टफोन में क्वालकॉम का Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर मिलता है, जो तेज परफॉर्मेंस और स्मूद गेमिंग अनुभव देता है. मल्टीटास्किंग भी इसमें आराम से की जा सकती है.
 

5.

5/8

फोन में 6.7 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है. स्क्रीन प्रोटेक्शन का भी खास ध्यान रखा गया है, जिससे डिस्प्ले मजबूत और टिकाऊ रहता है.

5

6/8

फोटोग्राफी के लिए इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. 50MP का प्राइमरी कैमरा, 12MP का अल्ट्रावाइड लेंस और 10MP का 3X टेलीफोटो लेंस मिलता है.

6.

7/8

बैटरी की बात करें तो इसमें 4900mAh की बैटरी दी गई है. कंपनी का दावा है कि एक बार फुल चार्ज करने पर यह पूरा दिन आराम से निकाल सकती है. साथ में 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी दिया गया है, जिससे फोन जल्दी चार्ज हो जाता है.
 

7.

8/8

प्राइस कट के बाद यह डिवाइस उन लोगों के लिए और भी आकर्षक बन गया है जो प्रीमियम फीचर्स के साथ फ्लैगशिप फोन लेना चाहते हैं.