EV कार में बैटरी खत्म होने का डर खत्म! Xiaomi की नई SUV ने मचाया तहलका...1230KM चलने के बाद भी नहीं रुकी

ADVERTISEMENT

Google CTA
1

1/7

इलेक्ट्रिक कार खरीदने वालों के मन में सबसे बड़ा सवाल अक्सर रेंज को लेकर रहता है. लंबी दूरी के सफर में बैटरी खत्म होने की चिंता बनी रहती है. वहीं पेट्रोल कारों में फ्यूल भरवाने की जरूरत पड़ती है. अब Xiaomi ने ऐसी SUV पेश की है, जो इन दोनों परेशानियों को काफी हद तक कम करने का दावा करती है. 

2

2/7

चीन में पेश की गई Xiaomi Skynomad N90 Max EREV ने एक टेस्ट ड्राइव में 1230 किलोमीटर की दूरी तय की. खास बात यह रही कि सफर खत्म होने के बाद भी कार में 54 किलोमीटर की रेंज बाकी थी. यानी कंपनी के मुताबिक फुल टैंक और फुल चार्ज होने पर यह SUV करीब 1284 किलोमीटर तक चल सकती है.
 

3

3/7

चार लोगों को बैठकर हुई टेस्टिंग 
Xiaomi Skynomad N90 Max को Shanghai से Beijing तक चलाया गया. कार में ड्राइवर समेत चार लोग मौजूद थे. इसके अलावा करीब 50 किलोग्राम का अतिरिक्त सामान भी था. इस टेस्ट के दौरान कार का क्लाइमेट कंट्रोल लगातार 24 डिग्री सेल्सियस पर रखा गया था. यानी ड्राइव के दौरान AC बंद करके रेंज बढ़ाने की कोशिश नहीं की गई.

4

4/7

104 किलोमीटर प्रति घंटे रही औसत हाईवे स्पीड
कंपनी के डिप्टी जनरल मैनेजर, स्ट्रैटेजिक मार्केटिंग डिपार्टमेंट, Xu Jieyun ने इस ड्राइव का वीडियो शेयर किया है. उनके मुताबिक पूरी यात्रा के दौरान कार की औसत हाईवे स्पीड 104 किलोमीटर प्रति घंटा रही. SUV को Eco Mode में चलाया गया. इस मोड में इलेक्ट्रिक ड्राइव को प्राथमिकता दी जाती है. कार में टायर प्रेशर 2.9 बार रखा गया था. वहीं एनर्जी रिकवरी सिस्टम को 80 प्रतिशत एफिशिएंसी पर सेट किया गया था. इस ड्राइव में Xiaomi की Hyper Autonomous Driving तकनीक का भी इस्तेमाल किया गया.

5

5/7

प्योर इलेक्ट्रिक रेंज कितनी है?
Xiaomi Skynomad N90 Max EREV की प्योर इलेक्ट्रिक रेंज 323.6 किलोमीटर बताई गई है. टेस्ट ड्राइव में हासिल हुई यह रेंज कंपनी के दावे की 69.7 प्रतिशत थी. इसके बाद कार का 1.5 लीटर टर्बोचार्ज्ड इंजन काम आता है. यह इंजन सीधे पहियों को पावर देने के बजाय जनरेटर की तरह काम करता है. इसका मुख्य काम बैटरी को चार्ज करना है. इस तरह कार लंबी दूरी के सफर में बैटरी की रेंज को बढ़ाने में मदद करती है.

6

6/7

76kWh की बैटरी और बड़ा SUV साइज
Skynomad N90 Max एक फुल-साइज SUV है. इसकी लंबाई 5285 mm और व्हीलबेस 3080 mm है. इसमें 76kWh क्षमता की बैटरी दी गई है. कंपनी के टेस्ट में SUV ने Shanghai के Xiaomi 5G Future Center से Beijing स्थित Xiaomi की कार मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी तक का सफर पूरा किया. 1230 किलोमीटर की यात्रा के बाद भी डिस्प्ले पर 54 किलोमीटर की रेंज बची हुई थी. इस हिसाब से फुल चार्ज और फुल टैंक के साथ इसकी कुल संभावित रेंज 1284 किलोमीटर बैठती है. यह आंकड़ा कंपनी की क्लेम्ड रेंज का 75.3 प्रतिशत बताया गया है.

7

7/7

चीन में लॉन्च की तैयारी
Xiaomi ने Skynomad N90 Max को चीन में अनवील कर दिया है. फिलहाल इसकी प्री-बुकिंग शुरू है. कंपनी इसे सितंबर में लॉन्च करने की तैयारी में है. इस SUV की सबसे बड़ी खासियत इसका EREV यानी Extended Range Electric Vehicle सिस्टम है. इसमें इलेक्ट्रिक मोटर ड्राइविंग का काम करती है, जबकि पेट्रोल इंजन बैटरी के लिए जनरेटर का काम करता है. लंबी दूरी के सफर में यही सिस्टम इसकी कुल रेंज बढ़ाने में अहम भूमिका निभाता है.