8th Pay Commission update: कब लागू होगा 8वां वेतन आयोग, कितनी बढ़ जाएगी सैलरी, जानें Full डिटेल
8वां वेतन आयोग कब लागू होगा? क्या चपरासी की सैलरी ₹51,000+ और अफसर की ₹7.15 लाख तक पहुंचेगी? इसे लेकर क्या है ताजा अपडेट? जानें सबकुछ
ADVERTISEMENT

तस्वीर: न्यूज तक.
▌
न्यूज़ हाइलाइट्स
फिटमेंट फैक्टर को लेकर क्या है मांग?
DA और लेवल मर्जर की भी है तैयारी?
करोड़ों केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को बड़ी राहत मिलने वाली है. केंद्र सरकार की ओर से 8वां वेतन आयोग (8th Pay Commission) लागू होने को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं. सरकार ने जनवरी 2025 में आयोग का गठन किया था. माना जा रहा है कि अब इसकी सिफारिशें 2026 तक लागू होंगी. इससे लगभग 50 लाख सरकारी कर्मचारी और 65 लाख पेंशनर्स सीधे लाभांवित होंगे.