8th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, 8वें वेतन आयोग पर चर्चा के बीच सरकार देने जा रही है बड़ा तोहफा

8वें वेतन आयोग के लागू होने से पहले ही केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को सैलरी बढ़ोतरी का तोहफा मिल सकता है. देश में बढ़ती खुदरा और खाद्य महंगाई के आंकड़ों को देखते हुए कयास लगाए जा रहे हैं कि सरकार जल्द ही महंगाई भत्ते (DA) में 2 से 3 फीसदी का और इजाफा कर सकती है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
google news

8th Pay Commission Updates: केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए एक अहम खबर आ रही है. हालांकि 8वें वेतन आयोग के गठन और उसकी सिफारिशें लागू होने में अभी वक्त लग सकता है, लेकिन उससे पहले ही कर्मचारियों की जेब में बड़ी रकम आ सकती है. बढ़ती हुई महंगाई के बीच सरकार जल्द ही केंद्रीय कर्मचारियों को महंगाई भत्ते (DA) में बढ़ोतरी का नया तोहफा दे सकती है.