8th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों की लगी लॉटरी! 60% हुआ डीए, अब बेसिक में मर्जर से मिलेगी 'जैकपॉट' सैलरी
8th Pay Commission News: केंद्रीय कर्मचारियों का डीए 60% पहुंचा. जानें 50% डीए बेसिक सैलरी में मर्ज होने पर कैसे मिलेगी जैकपॉट सैलरी और आठवें वेतन आयोग का नया कैलकुलेशन.
ADVERTISEMENT

2 फीसदी के डीए हाइक के बाद अब आठवें वेतन आयोग के बाद सैलरी पर कितना पड़ेगा फर्क?
केंद्र सरकार के सवा करोड़ कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए बड़ी खुशखबरी है. सरकार ने महंगाई भत्ते (DA) में 2 फीसदी की ताजा बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है. हालांकि यह संख्या छोटी लग सकती है, लेकिन इसने आठवें वेतन आयोग (8th Pay Commission) के गठन से पहले एक बड़े सैलरी रिवोल्यूशन की नींव रख दी है. इस बढ़ोतरी के साथ ही अब कुल डीए 60% के स्तर पर पहुंच गया है.