8th Pay Commission: दिल्ली में शुरू हुआ मंथन, सैलरी से पेंशन तक इन मुद्दों पर हो रही चर्चा

8वें वेतन आयोग पर दिल्ली में 7 से 10 अगस्त तक अहम बैठकें चल रही हैं. फिटमेंट फैक्टर, पेंशन, एचआरए और डीए से जुड़ी बड़ी मांगों का पूरा मतलब यहां आसान भाषा में जानें.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

न्यूज़ हाइलाइट्स

आयोग कर्मचारी संगठनों और पेंशनर्स से सुझाव लेने की प्रक्रिया बढ़ा रहा

3.83 फिटमेंट फैक्टर की मांग से न्यूनतम बेसिक वेतन बढ़ने की उम्मीद

पेंशनर्स ने फुल पेंशन, फैमिली पेंशन और मेडिकल भत्ता बढ़ाने को कहा

केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए 8वें वेतन आयोग से जुड़ी प्रक्रिया अब अहम चरण में पहुंचती नजर आ रही है. नई दिल्ली में 7 अगस्त से कर्मचारी संगठनों, यूनियनों और पेंशनर्स एसोसिएशन्स के साथ आयोग की बैठकें शुरू हो चुकी हैं, जो 10 अगस्त तक चलेंगी. इन बैठकों में वेतन, फिटमेंट फैक्टर, महंगाई भत्ता, HRA और पेंशन समेत कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर सुझाव लिए जा रहे हैं. हालांकि, अभी किसी भी मांग पर अंतिम फैसला नहीं हुआ है. कर्मचारियों और पेंशनर्स की ओर से रखे गए प्रस्तावों पर विचार के बाद ही आयोग अपनी सिफारिशें तैयार करेगा.