8वें वेतन आयोग में 2.57 फिटमेंट फैक्टर की चर्चा, 69 हजार पर सवाल

8वें वेतन आयोग में 2.57 फिटमेंट फैक्टर की चर्चा से 69 हजार रुपये बेसिक सैलरी की उम्मीद कमजोर पड़ी है. जानिए कर्मचारियों और पेंशन वालों पर इसका क्या असर होगा.

ADVERTISEMENT

NewsTak
google news

न्यूज़ हाइलाइट्स

point

रिपोर्ट्स में 8वें वेतन आयोग के लिए 2.57 फिटमेंट फैक्टर की चर्चा

point

कर्मचारी संगठन 3.83 फैक्टर मांग रहे हैं ताकि बेसिक सैलरी बढ़े

point

69 हजार रुपये न्यूनतम बेसिक सैलरी अभी सिर्फ मांग पर टिकी

सरकारी कर्मचारियों और पेंशन पाने वालों के बीच 8वें वेतन आयोग को लेकर फिर चर्चा तेज है. वजह यह है कि रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि आयोग फिटमेंट फैक्टर को 2.57 के आसपास रखने की सिफारिश कर सकता है. अगर ऐसा होता है तो सैलरी और पेंशन में बढ़ोतरी तो होगी, लेकिन 69 हजार रुपये की न्यूनतम बेसिक सैलरी की जो उम्मीद लगाई जा रही थी, वह पूरी होती नहीं दिखेगी.