8th Pay Commission : 8वें वेतन आयोग में 283% बढ़ोतरी का दावा, 69 हजार की चर्चा क्यों

8वें वेतन आयोग में 283 प्रतिशत बढ़ोतरी और 69 हजार रुपये बेसिक वेतन की चर्चा तेज है. जानिए इस पूरे दावे में फिटमेंट फैक्टर का रोल और सरकार ने अब तक क्या कहा.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

न्यूज़ हाइलाइट्स

8वें वेतन आयोग को लेकर 283% सैलरी बढ़ोतरी का दावा चर्चा में.

कर्मचारी संगठनों ने न्यूनतम बेसिक सैलरी 18,000 रुपये से बढ़ाकर 69,000 रुपये करने का सुझाव दिया है

नई बेसिक सैलरी तय करने में फिटमेंट फैक्टर सबसे अहम भूमिका निभाता है

केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के बीच 8वें वेतन आयोग को लेकर उत्सुकता लगातार बढ़ रही है. हाल के दिनों में एक दावा तेजी से चर्चा में है कि कर्मचारियों की न्यूनतम बेसिक सैलरी में 283 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी हो सकती है. इसी दावे के साथ यह भी कहा जा रहा है कि मौजूदा 18,000 रुपये की न्यूनतम बेसिक सैलरी बढ़कर करीब 69,000 रुपये तक पहुंच सकती है. हालांकि इस दावे को समझने से पहले यह जानना जरूरी है कि यह आंकड़ा कहां से आया है और इसकी वास्तविक स्थिति क्या है.