8th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में होगा बंपर उछाल! 3.833 फिटमेंट फैक्टर पर JCM में बनी सहमति, अब आगे क्या होगा?
8th Pay Commission update: 8वें वेतन आयोग को लेकर बड़ी खबर! कर्मचारी संगठनों ने 3.833 फिटमेंट फैक्टर की मांग पर सहमति जताई है. जानें 5 यूनिट फॉर्मूले से कर्मचारियों की कितनी सैलरी बढ़ेगी?
ADVERTISEMENT

अब आयोग के सामने JCM की तरफ से रखा जाएगा नए फिटमेंट फैक्टर का प्रस्ताव.
8th Pay Commission new update: 8वें वेतन आयोग के गठन और फिटमेंट फैक्टर को लेकर केंद्रीय कर्मचारियों के लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है. जेसीएम (JCM) की स्टाफ साइड की महत्वपूर्ण बैठक में कर्मचारियों की न्यूनतम सैलरी और फिटमेंट फैक्टर को लेकर एक बड़ा फैसला लिया गया है. नेशनल काउंसिल (JCM) के जनरल सेक्रेटरी शिव गोपाल मिश्रा ने News Tak से बातचीत में खुलासा किया है कि कर्मचारी यूनियनों के बीच 3.833 फिटमेंट फैक्टर की मांग पर पूर्ण सहमति बन गई है.