8वें वेतन आयोग में ₹72,000 बेसिक पे की मांग, कर्मचारियों को कितना फायदा

8वें वेतन आयोग में ₹69,000 से ₹72,000 बेसिक पे और फिटमेंट फैक्टर 4 की मांग. लेवल-4 स्टेज 20 की ग्रॉस, एचआरए, कटौती और इन-हैंड सैलरी का हिसाब पढ़ें.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA
▌

न्यूज़ हाइलाइट्स

एनसी-जेसीएम ने न्यूनतम बेसिक पे ₹69,000 और फिटमेंट 3.833 सुझाया

बीपीएमएस ने प्रति व्यक्ति आय जोड़कर वेतन तय करने की बात कही

उदाहरण में ₹44,500 बेसिक पर नया बेसिक ₹85,440 निकाला गया

8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग को लेकर केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के बीच चर्चा लगातार तेज हो रही है. आयोग की अलग-अलग बैठकों के बीच कर्मचारी संगठनों ने न्यूनतम बेसिक पे, फिटमेंट फैक्टर, सालाना इंक्रीमेंट, पे मैट्रिक्स और भत्तों में बदलाव को लेकर अपनी मांगें सामने रखी हैं. इसी कड़ी में NC-JCM और BPMS की ओर से न्यूनतम सैलरी और फिटमेंट फैक्टर को लेकर अलग-अलग प्रस्ताव दिए गए हैं. एक तरफ NC-JCM ने न्यूनतम बेसिक पे को 69,000 रुपये और फिटमेंट फैक्टर को 3.833 करने की मांग रखी है. वहीं दूसरी तरफ BPMS ने न्यूनतम बेसिक पे 72,000 रुपये और फिटमेंट फैक्टर 4 करने का प्रस्ताव दिया है. दोनों संगठनों की मांगों में सालाना इंक्रीमेंट को मौजूदा 3% से बढ़ाकर 6% करने की बात भी शामिल है.