8th Pay Commission : 18 हजार से सीधे 70 हजार हो सकती है बेसिक सैलरी? 3.83 फिटमेंट फैक्टर से बदलेगा वेतन का गणित

8वें वेतन आयोग में 3.83 फिटमेंट फैक्टर की चर्चा तेज है. समझिए 18 हजार बेसिक सैलरी पर कितना असर पड़ सकता है, सरकार ने अब तक क्या कहा है और आगे क्या तय होगा.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

न्यूज़ हाइलाइट्स

फिटमेंट फैक्टर मौजूदा बेसिक वेतन को बढ़ाकर नई सैलरी तय करता है

अलग फैक्टर लगने पर नई बेसिक सैलरी में बड़ा फर्क आता है

3.83 का आंकड़ा अभी मांग भर है, सरकार ने मंजूरी नहीं दी

8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग को लेकर केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स की नजरें इसकी सिफारिशों पर टिकी हुई हैं. वेतन आयोग से जुड़ी गतिविधियों और बैठकों के बीच कर्मचारियों की उम्मीदें भी बढ़ रही हैं. सबसे ज्यादा चर्चा इस समय फिटमेंट फैक्टर को लेकर हो रही है. कर्मचारी संगठनों की ओर से 3.83 फिटमेंट फैक्टर की मांग की जा रही है. अगर भविष्य में इसी स्तर का फिटमेंट फैक्टर लागू होता है, तो 18,000 रुपये की मौजूदा न्यूनतम बेसिक सैलरी बढ़कर करीब 68,940 रुपये हो सकती है. यही वजह है कि इसे आसान भाषा में करीब 70 हजार रुपये की बेसिक सैलरी के तौर पर देखा जा रहा है. हालांकि, यहां यह समझना बेहद जरूरी है कि 70 हजार रुपये की बेसिक सैलरी अभी तय नहीं हुई है. 3.83 फिटमेंट फैक्टर फिलहाल एक मांग और उसके आधार पर लगाया गया संभावित अनुमान है. 8वें वेतन आयोग की अंतिम सिफारिश और केंद्र सरकार की मंजूरी के बाद ही नई सैलरी का वास्तविक ढांचा सामने आएगा.