8th Pay Commission: आधा सफर पूरा, अब निर्णायक दौर में पहुंचा 8वां वेतन आयोग. जानिए टॉप 5 लेटेस्ट अपडेट और फिटमेंट फैक्टर पर क्या है तस्वीर
8वें वेतन आयोग की प्रक्रिया अब तेज हो गई है. पुडुचेरी, चेन्नई और दिल्ली की बैठकों के बीच फिटमेंट फैक्टर, पेंशन और नई बेसिक सैलरी पर सबकी नजर टिकी है.
ADVERTISEMENT

न्यूज़ हाइलाइट्स
आयोग ने पुडुचेरी, चेन्नई और दिल्ली में नई बैठकों का कार्यक्रम तय किया
फिटमेंट फैक्टर पर 3.5 या उससे अधिक की मांग सबसे आगे
अंतिम सिफारिशें मध्य 2027 तक सरकार को सौंपी जाने की उम्मीद
8th Pay Commission: केंद्र सरकार के लाखों कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 8वें वेतन आयोग का काम अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच चुका है. आयोग अपने तय कार्यकाल का लगभग आधा समय पूरा करने की ओर बढ़ रहा है और इसी के साथ देशभर में कर्मचारी संगठनों, पेंशनर्स और अन्य हितधारकों से सुझाव लेने की प्रक्रिया भी तेज हो गई है. आयोग लगातार अलग-अलग राज्यों में बैठकें आयोजित कर रहा है, ताकि अंतिम सिफारिशों में सभी पक्षों की राय शामिल की जा सके. जस्टिस रंजना प्रकाश देसाई की अध्यक्षता में गठित इस आयोग को अपनी रिपोर्ट तैयार करने के लिए 18 महीने का समय दिया गया है. अब तक आयोग कई अहम प्रशासनिक और परामर्श संबंधी कदम उठा चुका है.
