8th Pay Commission Latest updates : दिल्ली की महाबैठक में होने जा रहा सैलरी और फिटमेंट फैक्टर पर बड़ा फैसला, 72,000 न्यूनतम वेतन की क्या है सच्चाई?

8th Pay Commission News in Hindi: 8वें वेतन आयोग की परामर्श प्रक्रिया शुरू हो गई है. क्या केंद्रीय कर्मचारियों का न्यूनतम वेतन 72,000 रुपए महीना होगा? जानें JCM के आधिकारिक प्रस्ताव और फिटमेंट फैक्टर की पूरी सच्चाई.

ADVERTISEMENT

NewsTak
8वें वतन आयोग पर आया अपडेट..बन गई वेबसाइट.
google news

केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 8वें वेतन आयोग से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है. आयोग ने आधिकारिक तौर पर कर्मचारी संघों और विभिन्न एसोसिएशनों के साथ परामर्श (Consultation) की प्रक्रिया शुरू कर दी है. दिल्ली में 28 अप्रैल से 30 अप्रैल तक बैठकों का पहला दौर निर्धारित किया गया था और मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बैठक शुरू हो गई है.