8th pay commission: वेतन आयोग का इंतजार लंबा हुआ तो भड़के कर्मचारी, सरकार दिया ये अपडेट
आठवें वेतन आयोग पर इंतजार बढ़ता जा रहा है. सरकार ने वेतन आयोग बनाने का भरोसा दिया, लेकिन अब तक फैसला लटका है. कर्मचारी संगठनों की नाराजगी और 19 सितंबर के आंदोलन से पहले जानिए फिटमेंट फैक्टर, पेंशन और सैलरी इंक्रीमेंट पर पूरी डिटेल.
ADVERTISEMENT

तस्वीर: न्यूज तक.
▌
न्यूज़ हाइलाइट्स
वेतन आयोग बनाने का मामला कहां फंसा है?
वेतन आयोग से कितना सैलरी इंक्रीमेंट, कितनी पेंशन?
आठवें वेतन आयोग का इंतजार ऐसा अंतहीन हुआ कि पूछिए मत. सरकार ने 2025 का साल शुरू होते ही वेतन आयोग बनाने का ऐलान कर दिया, लेकिन अब साल खत्म होने की ओर बढ़ रहा है, सरकार एक इंच आगे नहीं बढ़ी. न जाने बात क्या हुई कि सरकार ने एकदम चुप्पी साध ली. कर्मचारी संगठनों की नाराजगी बढ़ रही है. 19 सितंबर को बड़े आंदोलन का ऐलान हो चुका है.
