8th Pay Commission: लेवल 1 से 10 तक किसकी कितनी बढ़ सकती है सैलरी? 10 स्लाइड में समझें पूरा गणित
8वें वेतन आयोग में 2.57 फिटमेंट फैक्टर लागू हुआ तो लेवल-1 से लेवल-10 तक बेसिक सैलरी और एचआरए में कितनी बढ़ोतरी हो सकती है, यहां आसान हिसाब देखें.
ADVERTISEMENT

▌
न्यूज़ हाइलाइट्स
केंद्र कर्मचारियों में नए वेतन ढांचे और बढ़ोतरी को लेकर उत्सुकता है
2.57 फिटमेंट फैक्टर लागू होने पर सैलरी में बड़ा इजाफा संभव
सातवें आयोग में 2.57 फैक्टर से न्यूनतम वेतन 18000 रुपये हुआ
लेवल-1 की बेसिक सैलरी ₹46,260 तक पहुंच सकती है
बेसिक बढ़ने पर HRA में भी अच्छी बढ़ोतरी संभव
केंद्र सरकार के लाखों कर्मचारियों की नजर 8वें वेतन आयोग पर टिकी हुई है. सबसे बड़ा सवाल यह है कि नया वेतन आयोग लागू होने के बाद बेसिक सैलरी में कितनी बढ़ोतरी हो सकती है. कर्मचारियों के बीच सबसे ज्यादा चर्चा फिटमेंट फैक्टर और नई सैलरी को लेकर हो रही है.
