8th Pay Commission update: वेतन आयोग में Job के मौके, सैलरी 90 हजार से 1 लाख 80 हजार तक

8th Pay Commission Meeting Schedule: 8वें वेतन आयोग ने बढ़ाई रफ्तार. जस्टिस रंजना प्रकाश देसाई की अध्यक्षता में दिल्ली, पुणे और देहरादून में होगी स्टेकहोल्डर्स के साथ महत्वपूर्ण बैठक. इधर वेतन आयोग ने अलग-अलग पदों पर एक्सपर्ट्स की भर्ती भी शुरू कर दी है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
प्रतीकात्मक तस्वीर: AI
google news

8वें केंद्रीय वेतन आयोग (8th CPC) ने अपनी रफ्तार बढ़ा दी है और अब यह सीधे स्टेकहोल्डर्स के साथ बातचीत की मेज पर बैठने जा रहा है. आयोग ने नई दिल्ली और पुणे में होने वाली महत्वपूर्ण बैठकों की तारीखों का ऐलान कर दिया है. साथ ही, अपनी रिसर्च और डेटा एनालिसिस को पुख्ता करने के लिए अलग-अलग पदों पर विशेषज्ञों (Consultants) की भर्ती भी शुरू कर दी है. इसमें सैलरी 90 हजार से 1 लाख 80,000 रुपए है.