3.25 का फिटमेंट फैक्टर, 7% इंक्रीमेंट... वेतन आयोग से क्या चाहते हैं कर्मचारी संगठन? दिल्ली में कर्मचारी संगठनों ने शुरू किया महामंथन
आठवें वेतन आयोग को लेकर NC-JCM की निर्णायक बैठक शुरू. फिटमेंट फैक्टर 3.68, न्यूनतम वेतन 54,000, 5-7% इंक्रीमेंट, OPS और 20% अंतरिम राहत की बड़ी मांगें. जानिए कर्मचारियों की जेब में कितना बढ़ेगा पैसा.
ADVERTISEMENT

8वें वतन आयोग पर आया अपडेट..बन गई वेबसाइट.
आठवें वेतन आयोग के लिए सरकार की कंसल्टेशन की पहल शुरू हो चुकी है. सरकार ने हर कर्मचारी को मौका दिया है अपना पक्ष रखने का. कर्मचारी संगठनों ने भी सरकार से की जाने वाली मांगों के लिए महामंथन शुरू किया है. आज से कर्मचारी संगठनों के NC-JCM National Council-Joint Consultative Machinery की वो निर्णायक बैठक शुरू हुई है, जो तय करेगी कि देश के एक करोड़ कर्मचारियों की जेब में कितना पैसा आएगा. कर्मचारी संगठनों ने सरकार के सामने मांगों का ऐसा 'चक्रव्यूह' रचा है जिसे तोड़ना वित्त मंत्रालय के लिए आसान नहीं होगा. क्या ये सिर्फ वेतन वृद्धि है या सरकार के खिलाफ एक बड़ा अल्टीमेटम?