8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग से जुड़े 6 बड़े अपडेट, सैलरी, पेंशन और एरियर का पूरा गणित

8वें वेतन आयोग पर सैलरी, पेंशन, एरियर और फिटमेंट फैक्टर को लेकर चर्चा तेज है. जानिए 1 जनवरी 2026 से क्या बदल सकता है और किन अहम फैसलों का इंतजार है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

न्यूज़ हाइलाइट्स

8वें वेतन आयोग को 18 महीने में रिपोर्ट सरकार को देनी है

आयोग वेतन, भत्ते, पेंशन, ग्रेच्युटी और अलग सेवाओं की समीक्षा करेगा

जनवरी 2026 की प्रभावी तारीख से एरियर का मुद्दा अहम बनेगा

8th Pay Commission: केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 8वां वेतन आयोग बेहद अहम है. आयोग की प्रक्रिया आगे बढ़ रही है और इसके दायरे में कर्मचारियों की सैलरी, भत्ते, पेंशन और ग्रेच्युटी से जुड़े कई बड़े मुद्दे शामिल हैं. करीब 49 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और 68 लाख पेंशनभोगियों के लिए आयोग की सिफारिशों का सीधा असर उनकी आय और पेंशन पर पड़ सकता है. 8वें वेतन आयोग को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा फिटमेंट फैक्टर, न्यूनतम बेसिक सैलरी, पेंशन में संभावित बढ़ोतरी और 1 जनवरी 2026 से मिलने वाले एरियर को लेकर है. हालांकि इन सभी मामलों में अंतिम रकम और नियम आयोग की सिफारिशों और सरकार की मंजूरी के बाद ही तय होंगे.