8th Pay Commission: आपकी सैलरी और पेंशन में कब होगा इजाफा? जानिए 5 बड़े अपडेट

8वें वेतन आयोग पर काम तेज है. आयोग राज्यों में कर्मचारियों और पेंशनर्स से बात कर रहा है. फिटमेंट फैक्टर और नई सैलरी पर अभी कोई अंतिम फैसला नहीं हुआ है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

न्यूज़ हाइलाइट्स

8वें वेतन आयोग की प्रक्रिया तेज

फिटमेंट फैक्टर 3.68-3.83 की मांग

नई सैलरी पर अभी अंतिम फैसला नहीं

कर्मचारियों से सीधे सुझाव ले रहा आयोग

8th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए 8वां वेतन आयोग लगातार महत्वपूर्ण होता जा रहा है. नए वेतन ढांचे, न्यूनतम वेतन, फिटमेंट फैक्टर और पेंशन में संभावित बदलाव को लेकर कर्मचारियों के बीच काफी उत्सुकता है. अब आयोग ने अपनी प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए दिल्ली से बाहर निकलकर अलग-अलग राज्यों में कर्मचारियों, कर्मचारी संगठनों और पेंशनर्स के प्रतिनिधियों से सीधे बातचीत शुरू कर दी है. अगर आप भी यह जानना चाहते हैं कि नई सैलरी का ढांचा कब तैयार होगा, फिटमेंट फैक्टर को लेकर क्या मांग चल रही है और नई सैलरी तथा पेंशन में बढ़ोतरी कब से लागू हो सकती है, तो 8वें वेतन आयोग से जुड़े इन 5 बड़े अपडेट्स को समझना जरूरी है.