8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को मिलेगा बड़ा तोहफा! जुलाई में बढ़ सकती है सैलरी

8th Pay Commission के गठन से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को मिल सकता है बड़ा तोहफा. मई में बढ़ी महंगाई के आंकड़ों के बीच जुलाई में DA (महंगाई भत्ता) में 2 से 3 फीसदी की बढ़ोतरी की उम्मीद. जानिए आपकी सैलरी पर इसका क्या असर पड़ेगा.

ADVERTISEMENT

NewsTak
जुलाई तक मिल सकती है केंद्रीय कर्मचारियों को खुशखबरी.
google news

आठवें वेतन आयोग (8th Pay Commission) के गठन और उसकी सिफारिशों को लेकर भले ही अभी अंतिम फैसला आना बाकी है, लेकिन उससे पहले केंद्र सरकार के लाखों कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए एक बेहद अच्छी खबर आ रही है. देश में बढ़ती महंगाई के ताजा आंकड़ों ने केंद्रीय कर्मचारियों के डीए यानी महंगाई भत्ता (Dearness Allowance) में बढ़ोतरी की उम्मीदों को एक बार फिर हवा दे दी है. अगर केंद्र सरकार इस पर अपनी मुहर लगाती है, तो जुलाई से कर्मचारियों की इनहैंड सैलरी में सीधा इजाफा देखने को मिलेगा.