8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग में क्या कोरोना काल के रुके हुए पैसे का होगा एडजस्टमेंट ?
रेलवे कर्मचारी संगठन NFIR के कार्यकारी अध्यक्ष बीसी शर्मा ने बताया कि कांग्रेस की जब सरकार थी तब भी ऐसे सिचुएशन आए थे तब गवर्नमेंट महंगाई भत्ता नहीं दे पाई थी. हालांकि सरकार ने कर्मचारियों के भत्ते को उनके पीएफ में जमा करा दिया. जिससे वो पैसा सरकार के पास भी रहा और कर्मचारियों को लॉन्गटर्म फायदा भी हो गया. पर बीजेपी सरकार ने फ्रीज ही कर दिया.
ADVERTISEMENT

कोरोना काल में रुके हुए DA का क्या होगा. ये आठवें वेतन आयोग में मिलेगा ?
केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) को लेकर चर्चाएं तेज हैं. कर्मचारियों को उम्मीद है कि नए वेतन आयोग के गठन के साथ ही उनकी कई पुरानी मांगें पूरी हो सकती हैं, जिनमें कोरोना काल (Covid-19) के दौरान रोके गए महंगाई भत्ते (DA) का मुद्दा सबसे अहम है.
