दलित IPS पूरन कुमार के परिवार को इंसाफ दिलाने के लिए सड़कों पर उतरी आम आदमी पार्टी

दलित आईपीएस अधिकारी वाई. पूरन कुमार को न्याय दिलाने के लिए आम आदमी पार्टी ने पंजाब में जनआंदोलन की शुरुआत की है. परिवार को इंसाफ न मिलने और हरियाणा सरकार की चुप्पी के खिलाफ AAP नेताओं ने कैंडल मार्च का ऐलान किया है.

ADVERTISEMENT

AAP Punjab protest, Dalit IPS officer suicide, Justice for Puran Kumar, AAP candle march Punjab, Bhimrao Ambedkar ideology
तस्वीर: आम आदमी पार्टी के सोशल मीडिया X से. (हरियाणा के दलित आईपीएस पूरन कुमार की आत्महत्या के मद्देनज़र, अमृतसर साहिब में जिला नेतृत्व ने न्याय के लिए कैंडल मार्च निकाला)
google news

आम आदमी पार्टी पंजाब में दलित आईपीएस अधिकारी वाई. पूरन कुमार को इंसाफ दिलाने की लड़ाई को जनआंदोलन में बदलने की दिशा में आगे बढ़ चुकी है. परिवार को न्याय न मिलने और हरियाणा की भाजपा सरकार की खामोशी ने पूरे पंजाब में जनभावना को जगा दिया है. आम आदमी पार्टी ने साफ किया है कि यह मामला केवल एक अफसर की मौत का नहीं, बल्कि न्याय, समानता और सामाजिक सम्मान की लड़ाई है.