1 अक्टूबर से AC-TV समेत Appliances होंगे महंगे! Diwali से पहले खरीदारी पर पड़ेगा असर

1 अक्टूबर से एसी, टीवी, फ्रिज और वॉशिंग मशीन महंगी हो सकती हैं. दिवाली से पहले पुराना स्टॉक कुछ राहत दे सकता है, लेकिन बाद में जेब पर बोझ बढ़ सकता है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA
▌

न्यूज़ हाइलाइट्स

1 अक्टूबर से कई घरेलू उपकरणों की कीमतें बढ़ने की आशंका है

एसी में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी दिख रही है, कंपनियां दाम बढ़ा चुकीं

तांबा, एल्युमिनियम, स्टील और ढुलाई लागत से कंपनियों पर दबाव बढ़ा

त्योहारी सीजन में अगर आप AC, TV, Washing Machine या Refrigerator खरीदने की तैयारी कर रहे हैं, तो खरीदारी का बजट थोड़ा बढ़ सकता है. 1 अक्टूबर से कई Consumer Electronics और Home Appliances की कीमतों में बढ़ोतरी की संभावना है. Industry executives के हवाले से PTI की रिपोर्ट के मुताबिक, AC की कीमतों में करीब 5-8% तक और कुछ दूसरी कैटेगरी में 3-4% तक की बढ़ोतरी हो सकती है. यह 2026 में इंडस्ट्री की तीसरी बड़ी Price Hike हो सकती है.