ACC Q1 Results: मुनाफे में 61% की गिरावट, जानिए क्यों घटी कंपनी की कमाई और आगे क्या है प्लान?
ACC की पहली तिमाही में बिक्री, आय और मुनाफा दबाव में रहे, लेकिन ग्रीन पावर, प्रीमियम बिक्री, क्षमता विस्तार और विलय योजना से आगे सुधार की उम्मीद बनी है.
ADVERTISEMENT

▌
न्यूज़ हाइलाइट्स
जून तिमाही में मुनाफा घटकर 147 करोड़ रुपये रहा, आय 5,808 करोड़ रुपये रही
प्रीमियम सीमेंट की हिस्सेदारी बढ़कर 44%, ग्रीन एनर्जी का इस्तेमाल 31% पहुंचा
कंपनी क्षमता विस्तार पर फोकस, ACC-Ambuja के विलय की प्रक्रिया आगे बढ़ी
अडानी ग्रुप की सीमेंट कंपनी ACC ने वित्त वर्ष 2026-27 की अप्रैल-जून तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं. इस दौरान कंपनी का मुनाफा पिछले साल के मुकाबले कम रहा. हालांकि, कंपनी का कहना है कि वह खर्च घटाने, प्रीमियम सीमेंट की बिक्री बढ़ाने और नए प्लांट्स के जरिए कारोबार बढ़ाने पर लगातार काम कर रही है.
