Adani Energy Solutions को 4,700 करोड़ रुपये का बड़ा प्रोजेक्ट, शेयर में आई तेजी, ऑर्डर बुक 85,000 करोड़ रुपये के पार

अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस को महाराष्ट्र में 4700 करोड़ रुपये का बड़ा ट्रांसमिशन प्रोजेक्ट मिला है. इससे 4500 मेगावाट पंप्ड स्टोरेज को सहारा मिलेगा और शेयर में तेजी दिखी.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

न्यूज़ हाइलाइट्स

महाराष्ट्र की नई योजना से बिजली पहुंचाने का नेटवर्क और मजबूत होगा

इस काम पर करीब 4700 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है

परियोजना से 4500 मेगावाट तक पंप्ड स्टोरेज क्षमता को सहारा मिलेगा

अडानी ग्रुप की कंपनी Adani Energy Solutions Ltd को महाराष्ट्र में एक बड़ा ट्रांसमिशन प्रोजेक्ट मिला है. कंपनी को मिले इस प्रोजेक्ट की अनुमानित लागत करीब 4,700 करोड़ रुपये है. यह परियोजना महाराष्ट्र में रिन्यूएबल एनर्जी की सप्लाई को मजबूत करने के साथ-साथ 4,500 मेगावाट तक की पंप्ड स्टोरेज क्षमता को सपोर्ट करेगी. प्रोजेक्ट मिलने की खबर के बाद Adani Energy Solutions के शेयरों में शुरुआती कारोबार में तेजी देखने को मिली. कंपनी के मुताबिक, यह प्रोजेक्ट महाराष्ट्र के सतारा, पुणे और मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन में बढ़ते पंप्ड स्टोरेज इकोसिस्टम के लिए ट्रांसमिशन इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करने में अहम भूमिका निभाएगा.