Adani Airline Plan: एयरलाइन बिजनेस में एंट्री नहीं करेंगे अडानी, कंपनी ने कहा- कोई योजना नहीं
अडानी ग्रुप ने साफ कहा है कि वह अभी नई एयरलाइन शुरू करने पर विचार नहीं कर रहा. नियम बदलने की चर्चाओं और बाजार की अटकलों पर कंपनी ने स्थिति स्पष्ट की.
ADVERTISEMENT

न्यूज़ हाइलाइट्स
सरकार विमानन क्षेत्र के कुछ नियम बदलने पर विचार कर सकती है
मौजूदा नियम बड़े हवाईअड्डा संचालकों की हिस्सेदारी 10 फीसदी तक रखते हैं
ग्रुप मुंबई समेत कई बड़े हवाईअड्डों के संचालन में सक्रिय है
क्या अडानी ग्रुप भारत के एविएशन सेक्टर में नया दांव खेलने जा रहा था? इन अटकलों के बीच कंपनी ने अब बड़ा बयान दिया है. अडानी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन बिजनेस में उतरने की खबरों को खारिज कर दिया है और साफ कहा है कि वह फिलहाल किसी भी तरह की एयरलाइन शुरू करने की योजना पर काम नहीं कर रही है. कंपनी ने मीडिया रिपोर्ट्स और बाजार में चल रही अटकलों को पूरी तरह निराधार बताया है. अडानी एंटरप्राइजेज ने अपने बयान में कहा कि हाल की खबरों में यह दावा किया गया था कि ग्रुप कमर्शियल एयरलाइन शुरू करने की तैयारी कर रहा है, लेकिन ये रिपोर्ट्स "पूरी तरह गलत और तथ्यात्मक रूप से सही नहीं हैं."
