Adani Group : हिंडनबर्ग से जुड़े मामले में अडानी ग्रुप की 5 कंपनियों का SEBI से Settlement, ₹1.51 करोड़ में निपटा मामला
हिंडनबर्ग रिपोर्ट के बाद शुरू जांच में अडानी ग्रुप की 5 कंपनियों ने सेबी के साथ 1.51 करोड़ रुपये देकर मामला निपटाया. जानिए किसने कितना भुगतान किया.
ADVERTISEMENT

न्यूज़ हाइलाइट्स
सेबी ने 15 फरवरी 2024 को कंपनियों को कारण बताओ नोटिस भेजे
कुल 1.51 करोड़ रुपये देकर पांचों कंपनियों ने कार्यवाही निपटाई
अडानी एंटरप्राइजेज ने सबसे ज्यादा 76.05 लाख रुपये का भुगतान किया
Adani Group News : अडानी ग्रुप की पांच कंपनियों से जुड़े हिंडनबर्ग मामले में एक अहम अपडेट सामने आया है. अडानी ग्रुप की पांच कंपनियों ने भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड यानी सेबी के साथ चल रही कार्यवाही को करीब 1.51 करोड़ रुपये का भुगतान करके समझौते के जरिए निपटा लिया है. इस मामले की जड़ जनवरी 2023 में आई हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट के बाद शुरू हुई जांच से जुड़ी थी. सेबी के 22 सितंबर 2026 के समझौता आदेश के मुताबिक, Adani Enterprises, Adani Green Energy, Adani Total Gas, AWL Agri Business और Adani Energy Solutions से जुड़ी कार्यवाही को समझौते के जरिए निपटाया गया है. हालांकि, इस समझौते को कंपनियों की ओर से सेबी के आरोपों या कानूनी निष्कर्षों की स्वीकारोक्ति के तौर पर नहीं देखा जा सकता है.
