Adani Group : अडानी ग्रुप का बंगाल प्लान, 2035 तक 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा निवेश

अडानी ग्रुप ने पश्चिम बंगाल में 2035 तक 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा निवेश का प्लान रखा है. कोलकाता में 2000 बेड का अस्पताल और 10000 से ज्यादा रोजगार पर फोकस है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

न्यूज़ हाइलाइट्स

निवेश योजना में बिजली, बंदरगाह, सड़क, पुल और रोपवे शामिल हैं

कोलकाता के न्यू टाउन में 2000 बेड का बड़ा अस्पताल बनेगा

अस्पताल के साथ मेडिकल कॉलेज और रिसर्च सेंटर भी तैयार होगा

Adani Group Investment: अडानी ग्रुप ने पश्चिम बंगाल में बड़े निवेश की योजना का ऐलान किया है. ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी ने राज्य में 2035 तक 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का निवेश करने का विजन सामने रखा है. यह निवेश सिर्फ एक सेक्टर तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि पावर, पोर्ट और लॉजिस्टिक्स से लेकर सड़क, पुल, रोपवे, ग्रीन सीमेंट और डेटा सेंटर जैसे अलग-अलग क्षेत्रों में किया जाएगा. इसी निवेश योजना के साथ हेल्थकेयर सेक्टर में भी एक बड़ा प्रोजेक्ट सामने आया है. कोलकाता के न्यू टाउन इलाके में 2000 बेड वाला अस्पताल, मेडिकल कॉलेज और रिसर्च फैसिलिटी विकसित करने की योजना है. इस पूरे हेल्थकेयर प्रोजेक्ट पर करीब 4000 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा. प्रोजेक्ट से राज्य के हेल्थकेयर इकोसिस्टम में 10,000 से ज्यादा रोजगार पैदा होने की उम्मीद जताई गई है.