ओडिशा में Adani Enterprises-IHC Group लगाएंगे 1.08 लाख करोड़ रुपये का एल्युमिनियम प्रोजेक्ट
आदानी एंटरप्राइजेज और IHC ने ओडिशा में 1.08 लाख करोड़ रुपये के एल्युमिनियम प्रोजेक्ट पर समझौता किया. इससे रोजगार, बिजली और मैन्युफैक्चरिंग को बड़ा सहारा मिल सकता है.
ADVERTISEMENT

▌
न्यूज़ हाइलाइट्स
प्रोजेक्ट 50:50 साझेदारी में बनेगा और 2 चरणों में आगे बढ़ेगा
इसमें एल्युमिना रिफाइनरी, स्मेल्टर, मैन्युफैक्चरिंग पार्क और पावर प्लांट शामिल हैं
निर्माण के दौरान 35,000 और बाद में 18,500 प्रत्यक्ष रोजगार बनेंगे
Adani Enterprises और अबू धाबी की IHC Group की कंपनी International Resources Holding ने ओडिशा सरकार के साथ एक समझौता किया है. इसके तहत ओडिशा में करीब 11.5 अरब डॉलर, यानी करीब 1.08 लाख करोड़ रुपये का ग्रीनफील्ड एल्युमिनियम प्रोजेक्ट लगाया जाएगा.यह प्रोजेक्ट 50:50 साझेदारी में बनाया जाएगा. इसे भारत के सबसे बड़े एकीकृत एल्युमिनियम निवेशों में से एक माना जा रहा है. इस निवेश से ओडिशा में एल्युमिनियम से जुड़ी पूरी सप्लाई चेन को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है.
