Adani Ports के नतीजे दमदार, फिर भी शेयर 3% टूटा! आखिर निवेशकों को क्या नहीं आया पसंद?
अदाणी पोर्ट्स की पहली तिमाही में मुनाफा, एबिट्डा और आय बढ़ी. घरेलू पोर्ट्स के साथ अंतरराष्ट्रीय और मरीन कारोबार ने कंपनी के नतीजों को मजबूत सहारा दिया.
ADVERTISEMENT

▌
न्यूज़ हाइलाइट्स
Q1 में मुनाफा 9% बढ़ा, रेवेन्यू में 18.5% की बढ़त
घरेलू कार्गो वॉल्यूम 115 MMT के पार रहा, क्षमता 653 MMT पहुंची
इंटरनेशनल पोर्ट्स, मरीन और लॉजिस्टिक्स बिजनेस बड़े ग्रोथ इंजन
Adani Group की कंपनी Adani Ports and Special Economic Zone ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही के शानदार नतीजे पेश किए हैं. कंपनी का मुनाफा,आय और ऑपरेटिंग प्रॉफिट तीनों में दो अंकों की मजबूत बढ़त देखने को मिली. इसके बावजूद शेयर बाजार ने इन नतीजों का स्वागत नहीं किया और रिजल्ट आने के बाद Adani Ports का शेयर करीब 3% टूट गया.
