Adani Power का Q1 में धमाका, मुनाफा 47% उछला, बिजली की बढ़ती मांग से रिकॉर्ड कमाई

अडानी पावर की जून तिमाही में बिजली मांग, उत्पादन और बिक्री मजबूत रहे. कंपनी ने रिकॉर्ड कमाई दर्ज की. साथ ही नए अधिग्रहण, लंबी सप्लाई डील और 45 गीगावॉट क्षमता विस्तार पर भी जोर बढ़ाया.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

न्यूज़ हाइलाइट्स

Q1 में मुनाफा 47% बढ़कर ₹4,867 करोड़

ट्रैक पर 45 GW क्षमता विस्तार की योजना

Jaiprakash के पावर एसेट्स का अधिग्रहण पूरा

देश की सबसे बड़ी प्राइवेट थर्मल पावर कंपनी Adani Power ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में अब तक का सबसे अच्छा तिमाही प्रदर्शन किया है. कंपनी का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 47% बढ़कर 4,867 करोड़ रुपये पहुंच गया. वहीं, कंपनी की आय, EBITDA और बिजली उत्पादन भी रिकॉर्ड स्तर पर रहे.